संजय जैन
धमतरी। जिला प्रशासन धमतरी स्वीप कोर कमेटी द्वारा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में नवरात्रि पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों में आयोजित दुर्गा एवम् गरबा पंडालों में युवाओं और मातृशक्तियो को मतदान की शपथ दिलाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया।
रोक्तिमा यादव ने नगरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित कर धमतरी में शत प्रतिशत मतदान के लिए अपील करते हुए कहा कि अपने मत का उपयोग लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार 17 नवंबर मतदान दिवस में करना न भूले। कार्यक्रम में जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार गुप्ता, डुमन लाल ध्रुव प्रचार-प्रसार अधिकारी, तरला दमाहे, लक्ष्मण राव मगर ,स्वीप सदस्य जानकी गुप्ता उपस्थित रही।

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)