संजय जैन
धमतरी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने कुछ प्रत्याशियो की घोषणा कर दी गई है और शेष सीटो के लिए अभी प्रत्याशियो की घोषणा नही हो पायी है उसमें धमतरी , कुरूद प्रमुख है लेकिन इस क्षेत्र से चुनाव लडने वालो की संख्या दिनो दिन बढते ही जा रही है। कुरूद विधानसभा क्षेत्र से तारिणी चंद्राकर, नीलम चंद्राकर, तपन चंद्राकर, का नाम पूर्व से चले आ रहा है इसी बीच सुमन संतोष साहू का भी नाम विधानसभा क्षेत्र कुरूद के लिए उभर कर सामने आ रहा है जिनके संबंध में बताया गया है कि ये ग्राम पंचायत दरबा विकासखंड कुरूद में सन 1984 से 1994 की अवधि में लगातार 10 वर्षो तक कांग्रेसी सरपंच के रूप में निर्वाचित होते रही है जिनकी शिक्षा स्नातक और वर्तमान में सभापति जिला पंचायत धमतरी एवं जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धमतरी के पद पर कार्यरत है।
सुमन
संतोष साहू का जन्म 7 अगस्त 1981 को हुआ है, इनके पति का नाम डां.संतोष साहू पूर्व
युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा कुरूद दरबा जोन अध्यक्ष 2004 से, महामंत्री ब्लाक कांग्रेस
कुरूद 2019, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला धमतरी 2023 है। विवाह के बाद दाऊ पल्टनराम साहू
गौटिया ग्राम पंचायत दरबा विकासखंड कुरूद की बहु बनी। पिछडा वर्ग तेली उपजाति तेली
जिनका स्थायी पता ग्राम कोटगांव, पो दरबा, तहसील कुरूद जिला धमतरी वर्तमान व्यवसाय
में गृहिणी, कृषि एवं मेडिकल वर्ष 2004 से लगातार कांग्रेस सदस्य इसके अतिरिक्त समाजिक
गतिविधि तहसील साहू संघ कुरूद, भखारा तथा दरबा परिक्षेत्र साहू समाज के विशेष आमंत्रित
सदस्य, साहू समाज द्वारा आयेाजित विभिन्न कार्यो में सहयोग तथा सामाजिक गतिविधियो सक्रिय
भागीदारी के अलावा राजनीतिक क्षेत्रो में इनका अच्छी खासी पकड बतायी गई है। इन्होने
जिला पंचायत के चुनाव में 6380 मतो से विजय प्राप्त की है। इस तरह कुरूद विधानसभा क्षेत्र
में कांग्रेस से टिकिट चाहनो वालो में इजाफा हो रहा है अब देखना है कि पार्टी आला कमान
कुरूद विधानसभा क्षेत्र से किसे अपना प्रत्याशी घोषित करता है।

