धमतरी। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कार्यालय संचालक कृषि विपणन छत्तीसगढ़ रायपुर बीज भवन ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियो का उपयोग करते हुए नगरी मंडी के पूर्व अध्यक्ष के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उनके स्थान पर राजेंद्र कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से कृषि उपज मंडी समिति नगरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। यह आदेश मुख्यमंत्री के निर्देश पर नियमानुसार डायरेक्टर कृषि विपान्न रायपुर सी जी ने जारी किया है।
राजेंद्र सोनी ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस नगरी, ज़ोन अध्यक्ष सांकरा, ज़ोन प्रभारी नगरी, सचिव ज़िला कांग्रेस कमेटी धमतरी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी नगरी, कार्यकारिणी सदस्य ज़िला कांग्रेस कमेंटी धमतरी, कोविड प्रभारी मगरलोड, बूथ चलो अभियान प्रभारी कुकरेल व वर्तमान कार्य काल में मंडी सदस्य भी थे। इसलिए उनको ये पद दिया गया हैं साथ ही साथलंबे समय से पार्टी में लगातार सक्रिय होकर काम करने के कारण भी अभी मंडी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
श्री सोनी ने कहा कि किसान हित मे बेहतर काम करेंगे, सीएम भूपेश बघेल किसानों के सच्चे हितैषी है। उनकी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। व्यवस्था बेहतर बनाकर मंडी ,उपमंडी,उपार्जन केंद्रों मेंआने वाले किसानों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बड़ी जिम्मेदारी के लिए सीएम भूपेश बघेल, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ,खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ,डॉ लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा विधानसभा,व अपने तमाम शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। किसान,व्यापारी,व् शुभचिंतकों आदि बधाई देनेवालों मेशामिल है।

