संजय जैन
धमतरी
| केवल्यधाम तीर्थ में छत्तीसगढ़ नाहर महासंघ एवं सेंट्रल
जोन नाहर महिला संगठन का द्वारा 8 अक्टूबर रविवार को आयोजित नाहर परिवार का स्नेह सम्मेलन
सान्नद सम्पन्न हुआ जिसमें बाजें गाजे के साथ मां भवानी की भव्य पालकी यात्रा निकाली
गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायमंड रत्न कार्याध्यक्ष
अखिल भारतीय नाहर महासंघ राजेश पी नाहर पुणे,
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र
नाहर इन्दौर, मनीष श्रीमाली इन्दौर ,नाहर महासंघ के सरंक्षक सोनराज नाहर, अध्यक्ष सतीश नाहर, कार्याध्यक्ष भरत नाहर, सचिव भिखम नाहर आदि उपस्थित थें।
भवानी
मां की पालकी यात्रा एवं आरती की बोली का लाभ रघुनाथ मल प्रकाश चन्द
नाहर बालोद वालों ने लिया। माता को
घर ले जाने का लाभ नेमीचंद जितेन्द्र कुमार नाहर दुर्ग वालों ने लिया। वहीं नाहर परिवार के
दिवंगत परिजनों को श्रध्दाजंलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात अतिथि गणो को मंचासीन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुशीला नाहर,बसंती
नाहर, अन्नु जैन ने मंगलाचरण द्वारा किया गया। रेखा नाहर,दिपिका नाहर,प्रिती नाहर,
द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का सम्मान संघ के सदस्यों द्वारा किया
गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, प्रतिभाओं का सम्मान एवं अन्य विविध कार्यक्रम
आयोजित हुए। छत्तीसगढ़ नाहर महासंघ एवं छत्तीसगढ़ नाहर महिला संगठन का गठन किया गया।
छत्तीसगढ़ नाहर नाहर महासंघ के पदाधिकारी के रुप में प्रदेश अध्यक्ष किशोर चन्द नाहर
रायपुर, महासचिव मुकेश नाहर रायपुर, कोषाध्यक्ष
अशोक नाहर रायपुर एवं छत्तीसगढ़ नाहर
महासंघठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नाहर भखारा,सचिव
प्रिती नाहर धमतरी कोषाध्यक्ष कविता दीपचंद नाहर दुर्ग।
इन सभी के नाम संघ के सदस्यों से चर्चा कर प्रदेश अध्यक्ष सतीश नाहर, सेंट्रल जोन अध्यक्ष सुशीला नाहर ने
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजेश पी नाहर उपाध्यक्ष विरेन्द्र नाहर को प्रस्तावित किया। सभी सदस्यों
ने इनका अनुमोदन किया। इसकी अधिकृत घोषणा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजेश पी नाहर ने
सभी सदस्यों से समक्ष घोषणा की ,सभी लोगों ने इनका स्वागत किया।
सम्मेलन के विशेष सहयोगी नेमीचंद नाहर दुर्ग, जितेन्द्र नाहर रायपुर पुखराज नाहर गातापार, रेखा जीवन नाहर भखारा, किशोर नाहर भिलाई, सतीश सुशीला नाहर धमतरी,रोशन नाहर धमतरी रहें एवं अन्य लोगों का प्रत्यक्ष. अप्रत्यक्ष सहयोग रहा उनका दोनों संघों द्वारा आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि राजेश नाहर द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करनें के लिए प्रोत्साहन राशि भेट की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए सेंट्रल जोन उपाध्यक्ष स्वरुप बाई नाहर ने प्रोत्साहन राशि प्रदान की। सम्मेलन में अर्पण जैन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का भव्य संचालन कविता गोलछा एवं राशि कानुगा ने किया। नाहर महासंघ के स्नेह सम्मेलन में जोडऩे के लिए सेंट्रल जोन नाहर महिला संगठन ,छत्तीसगढ़ नाहर महासंघ का आभार व्यक्त किया।