कुरूद वि.स., अजय-तारिणी के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन

धमतरीआगामी विस चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने अधिकांश प्रत्याशियों की घोषणा पूर्व में कर दी है। वहीं कांग्रेस के द्वारा लंबी प्रतीक्षा के बाद कांग्रेस की 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। खबर के मुताबिक इस सूची में धमतरी जिले से कुरूद विस क्षेत्र के लिये श्रीमति तारिणी चंद्राकर को एआईसीसी द्वारा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है जिससे यह विस क्षेत्र में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसा लोगों का कहना है। जबकि इस क्षेत्र में 17 नवंबर को चुनाव होना है, इसके पहले और क्या समीकरण बनते हैं, यह अंधेरे के गर्त में छुपा हुआ है। कुरूद विस में एक तरफ छठवंी बार चुनाव लड़ रहे पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर हैं तो दूसरी ओर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर की पत्नी श्रीमति तारिणी चंद्राकर जो स्वयं जिला पंचायत सदस्य हैं, उनके मध्य मुख्य मुकाबला होगा।

      भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 5 राज्यों के चुनाव में छत्तीसगढ़ भी शामिल है, जहां दो चरणों में मतदान होना है जिसके लिये 7 नवंबर एवं 17 नवंबर की तिथी तय की गई है। हालांकि इस तिथी को बदलने के लिये राज्य चुनाव कार्यालय में कुछ लोगों द्वारा आवेदन दिया गया है। इनका तर्क है कि जिस तरह राजस्थान में तिथी बदली गई है, वैसे ही छग में भी उक्त तिथियां बदली जाये। इस पर निर्णय अभी हुआ नहीं है परंतु चुनाव की घोषणा के बाद समूचे छग के प्रत्याशियों ने अपने अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की थी और उन्होंने इसके लिये बकायदा आवेदन भी प्रस्तुत किये थे। ऐसे प्रत्याशियों की सूची का मनन कर भाजपा के द्वारा कुछ क्षेत्रों को छोडक़र सभी क्षेत्रों में अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं जिसके तहत उन्होंने प्रचार प्रसार भी प्रारंभ कर दिया है। इधर कांग्रेस आला कमान ने पूर्व में 20 सीट के लिये अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। इस सूची के बाद विस क्षेत्र अंतागढ़ में कांग्रेस टिकिट से चुनाव जीते अनूप नाग को इस बार टिकिट नहीं दी गई जिसे लेकर वे बेहद नाराज हैं और खबर है कि उनके द्वारा निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा भी की गई है। इस सूची के बाद दूसरी सूची भी जारी हुई है जिसमें लगभग 46 प्रत्याशियों का नाम है, उसमें कुरूद विस का उल्लेख है जबकि धमतरी और सिहावा विस क्षेत्र के लिये अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

      एआईसीसी के द्वारा दूसरी सूची जो जारी की गई है, उसमें कुरूद से तारिणी नीलम चंद्राकर को अधिकृत किया गया है। चूंकि पूर्व में इनके पति जो स्वयं पूर्व में जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान में मंडी अध्यक्ष हैं, उनके द्वारा चुनाव के पूर्व से अपने वरिष्ठ एवं जमीनी कार्यकर्ताओं के मध्य एक विशेष पकड़ बनाये हुए हैं। स्वयं कांग्रेस के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर ने भी अपने व्यवहार से इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है वहीं दूसरी ओर कुरूद विस क्षेत्र के कद्दावर नेता जो पूर्व में दो बार मंत्री रह चुके हैं तथा छठवीं बार विस चुनाव लड़ रहे हैं, उनके भी चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इन्होंने जो अपने मंत्री पद में रहते हुए समूचे विस क्षेत्र में निर्माण कार्यों की सौगात देकर ग्राम क्षेत्रों का विकास किया है, उसे देखते हुए इन्हें इस क्षेत्र के मतदाता काफी चाहते हैं। कयास लगाये जा रहे थे कि भाजपा ने श्री चंद्राकर को भाजपा आला कमान ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस किसी साहू परिवार के लोगों को अपना प्रत्याशी घोषित करेगा, लेकिन अब मामला साफ है। एआईसीसी ने दूसरी सूची में श्रीमति तारिणी चंद्राकर के नाम पर मुहर लगा दी है। इस तरह अब कुरूद विस क्षेत्र में एक दिलचस्प मुकाबला आने वाले समय में देखने को मिलेगा और ऐसा भी माना जा रहा है कि छग यह विस क्षेत्र हाई प्रोफाईल बन चुका है। निर्णय तो मतदाता ही करेंगे।

 


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)