संजय जैन
धमतरी। सिहावा विधानसभा के मगरलोड मंडल अंतर्गत ग्राम छोटी करेली, छिपली, जामली एवं बेलोरा मे जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं जिला महामंत्री कविन्द्र जैन शुक्रवार को बूथ की बैठकों को संबोधित करने पहुंचे । श्री पवार ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच तैयारी से जाने की सलाह दी । उन्होंने केंद्र सरकार तथा 15 साल की डॉ रमन सिंह की सरकार के जनकल्याण के कार्यों तथा भूपेश सरकार मे हुए भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध एवं वादखिलाफ़ी को भी आमजनता तक पहुंचाने की बात कही । उन्होंने कहा कि छग मे लगभग 16 लाख परिवार को उनके स्वयं के पक्के आवास से वंचित रखा गया ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की अपनी
जनसभा मे यह वादा किया है कि प्रदेश मे सरकार बनते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास
की फाइल पर हस्ताक्षर किया जायेगा । सिहावा विधानसभा के गाँव गाँव मे अब "भाजपा
आहि, आवास बनाहि" का नारा जोर पकड़ रहा है । ग्रामीणों मे इसे लेकर खासा उत्साह
भी देखा जा रहा है । सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव के कार्यकाल मे उन पर भ्रष्टाचार
के गंभीर आरोप लगने तथा क्षेत्र मे विकास को लेकर उनकी उदासीनता से भाजपा के पक्ष मे
वातावरण दिखाई दे रहा ।
प्रमुख
नेताओं की अलग अलग टीमें बूथों पर बैठकें कर प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर बढ़त दिलाने
पसीना बहा रही है । बूथ प्रवास के दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रकाश बैस, नागेंद्र
शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, भवानी यादव, चेतन साहू, नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू,
उर्वशी साहू, झमित सिन्हा, शांति बाई एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित
रहे ।

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)