संजय जैन
धमतरी | आगामी विधानसभा चुनाव संनिकट है इससे पूर्व राजनीतिक दलो के नेताओं द्वारा अपनी जमीनी पकड रखने वाले प्रत्याशियो की तलाश की गई। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अधिकांश सीटो पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये गये जिन्होने अपना जनसम्पर्क अभियान प्रांरभ कर दिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा अभी तक अपने प्रत्याशियो की घोषणा नही की गई है कुछ लोगो के प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। धमतरी से गुरूमुख सिंह होरा, आनंद पवार, विपिन साहू, जैसे नेताओं का नाम चल रहा है वहीं सिहावा विधानसभा से एक मात्र नाम डा.लक्ष्मी ध्रुव का सामने आया है जिन्होने पिछले चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी किन्तु कुछ लोगो द्वारा इस खबर पर विरोध जताते हुए तरह तरह के प्रपंच रचे जा रहे है।
अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी कुर्बानी देने वाले नेताओं की पार्टी है जिन्होने अंग्रेजो के
हुकूमत को समाप्त करने के लिए अनेक ऐसे आंदोलन
किये , जेल यातनाएं सही, कोडे खाये तब कहीं जाकर 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ और इस पार्टी का हर एक सिपाही कुर्बानी देने के लिए सदैव तत्पर रहता है लेकिन जिस प्रकार सिहावा विधानसभा में कुछ
लोगो द्वारा डा.लक्ष्मी ध्रुव के नाम का विरोध किया जा रहा है वह अन्य नजरो में काफी
दुखद है और अफसोस जाहिर करने वाला है क्योंकि जब प्रत्याशी चयन को लेकर राष्ट्रीय प्रादेशिक
एवं जिला स्तर पर एक मतेन यह निर्णय लिया गया था कि विधानसभा चुनाव लडने के लिए सभी
को अपना दावा पेश करने का अधिकार है परंतु पार्टी के आलाकमान द्वारा जिस किसी प्रत्याशी
की घोषणा की जायेगी उसके लिए बिना किसी नाराजगी के साथ काम किया जायेगा और कांग्रेस
की सरकार को प्रदेश में दोबारा स्थापित किया
जायेगा। इसके लिए अनेको बार बैठके आयोजित की गई। किन्तु ऐसे हालात नही बने थे
चुंकि डा लक्ष्मी ध्रुव का नाम उच्च स्तर के सूत्रो के माध्यम से पता चला है और इसकी
खबर वायरल भी हुई जिसे लेकर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोगो द्वारा पार्टी नेताओं
को दिये हुए अपने सहमती वचनो से मुकरते हुए ऐसा कृत्य किया जा रहा है जिस पर जमीनी
कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए ऐसे लोगो से अपील की है कि वे मतभेद और मनभेद
को दूर कर पार्टी आलाकमान द्वारा घोषित प्रत्याशी का विरोध करना बंद कर दें।
सिहावा
विधानसभा क्षेत्र में विधायक डा.लक्ष्मी ध्रुव द्वारा लगभग हर क्षेत्र में विकास के
कार्य करवाये गये है राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में इनका महत्वपूर्ण
योगदान रहा है जिसके कारण इनकी सिहावा विधानसभा क्षेत्र में अच्छी पकड है जिसे देखते
हुए ही उनका नाम विधानसभा क्षेत्र सिहावा के लिए प्रमुखता के साथ उभरकर सामने आया है।
इस खबर के बाद वहां के कुछ लोगो द्वारा ऐन केन प्रकारेण भोले भाले लोगो को बहकाकर ऐसा
बताया जा रहा है कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र में इनके विरूद्ध नाराजगी है। जबकि वास्तविकता
यह है कि अधिकांश जमीनी कार्यकर्ता डा.लक्ष्मी
ध्रुव के पक्ष में है और जो लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है उनकी तदाद कम है और
इनके बहकावे में आकर भोले भाले लोग ही अज्ञानतावश वहां पार्टी का कार्यक्रम समझकर अपनी
उपस्थित दिये है जिन्होने साफ शब्दो में कहा
है कि हम पार्टी के काम में पहुंचे थे वहां जब ऐसा वातावरण देखे तो हम वहां से उठकर
वापस आ गये। ऐसे लोगो ने विरोध करने वाले कुछ
नेताओं से अपील की है कि कांग्रेस कुर्बानी की पार्टी है हमें भी हमारे नेताओं का मान
रखते हुए घोषित प्रत्याशी के पक्ष में काम
करना चाहिए और अपनी सत्ता पुन: प्रदेश में काबिज करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

