संजय छाजेड़
धमतरी।आगामी विधानसभा को लेकर के प्रत्याशी घोषणा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी धमतरी विधानसभा की वृहद बैठक भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में संगठन प्रभारी नीलू शर्मा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार विधायक प्रत्याशी रंजना साहू विधानसभा प्रभारी राजीव पांडे की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई ।
बैठक मैं उपस्थित जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने कहा कि विगत दिनों विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ भाजपा ने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है जिसमें धमतरी विधानसभा से पुनः वर्तमान विधायक रंजना साहू को विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब तक अब तक 85 प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें कुल मिलाकर के आदिवासी समाज से 30 प्रत्याशी, 10 प्रत्याशी अनुसूचित जाति से, 31 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से हैं सूची में अब तक 14 महिलाओं को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है भाजपा की सूची में एक तरफ जहां बड़े पैमाने पर युवा और नए प्रत्याशी हैं वहीं अनुभवी और दिग्गज नेताओं को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है ।
नीलू शर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से आज छत्तीसगढ़ की दुर्दशा राज्य के कांग्रेस सरकार ने की हुई है प्रदेश को अपराध भ्रष्टाचार माफिया का गढ़ कांग्रेस ने बनाकर के रख दिया है विकास को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का कार्य कांग्रेस की सरकार ने किया है ऐसे में आज यह चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की प्रचंड वेग से हवा चल रही है और निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की जनता अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए आगामी विधानसभा पर वोट करेगा और कांग्रेस को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकेगा ।
बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि जिस तरीके से युवाओं के साथ अत्याचार हुआ है पीएससी घोटाला हुआ है ऐसे में छत्तीसगढ़ के नौजवान आक्रोश में है उनके बीच नाराजगी है प्रदेश की सरकार को लेकर के उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और आज 5 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भी कांग्रेस के पास एक भी उपलब्धि नहीं है जनता को बताने के लिए छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आखिर कांग्रेस ने किया क्या है । कांग्रेस आज जनता के बीच जाने की स्थिति में नहीं है इसलिए अब तक उन्होंने टिकट तक की घोषणा नहीं कि कांग्रेस में आपस में अंतरकलह की स्थिति है यह सब बताता है की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है ।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लगातार 5 वर्षों से कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने को तैयार है भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने सभी बूथों में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प के साथ चुनाव में जुट चुका है और छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा लूटने वालों का सत्ता से बेदखल होने का समय नजदीक आ चुका है ।
विधानसभा की प्रत्याशी रंजना साहू ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब के स्नेह प्यार और सहयोग से भारतीय जनता पार्टी ने मुझे पुनः इस विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है और निश्चित रूप से मैं आपके सभी आशाओं में खरी उतरूंगी और निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी का कमल इस विधानसभा में खिलेगा छत्तीसगढ़ पुनः खुशहाल विकसित समृद्ध छत्तीसगढ़ बनेगा ।
उन्होंने कही कि छत्तीसगढ़ के और धमतरी के लोगों के आकांक्षाओं के अनुरूप धमतरी विधानसभा और छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ का निर्माण पुनः होगा इसके लिए भाजपा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी और निश्चित रूप से सभी वरिष्ठों के अनुभव के साथ-साथ युवा जोश से फिर से धमतरी विधानसभा में कमल खिलेगा मुझे जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।
बैठक में कविंद्र जैन चेतन हिंदुजा कुंजलाल देवांगन निर्मल बड़रिया सरला जैन हेमलता शर्मा श्यामा देवी साहू बिथिका विश्वास चंद्रकला पटेल पार्वती वाधवानी चित्रलेखा निर्मलकर खिलेश्वरी किरण दमयंतिन साहू सुशीला नाहर नीलू डागा सरिता असाई नम्रता माला पवार लता सोनी कृष्ण गोस्वामी संतोषी साहू गीता शर्मा रुक्मणी सोनकर संगीता जगताप रामाधार साहू अवनेंद्र साहू मुकेश शर्मा विनोदराव रनसिंह गंगा प्रसाद सिन्हा विजय साहू हेमंत चंद्राकर नेहरू निषाद प्रकाश गोलछा हेमंत माला तुलाराम साहू रामायण साहू रूपचंद साहू नरेंद्र चंद्राकर जगदीश जोशी बेदराम मारकंडे मोहम्मद अकबर खोखर विनय जैन उमेश यादव ममता सिंह ज्योति यादव उमेश साहू उषा निर्मलकर प्रकाश चंद शर्मा विजय सिंह ठाकुर रूपाली सुमित पंजवानी सुशीला तिवारी सरोज देवांगन सीमा चौबे नीतू त्रिवेदी धनेश्वरी साहू जागेश्वरी साहू रितिका यादव पूजा कुंजाम अनीता सोनकर दिलीप पटेल श्यामलाल नेताम विनोद पांडे कपिल चौहान अनिल तिवारी कैलाश सोनकर राम सोनी युवराज मरकाम ईश्वर सोनकर सुशील कुमार पूरन सिंह ध्रुव अहमद अली जागेंद्र साहू दुष्यंत सिंहा अविनाश दुबे धनेंद्र कुमार साहू अज्जू देशलहरे रितेश नेताम मिथिलेश सिन्हा संतोष सोनकर भगत यादव सूरज शर्मा कैलाश देवांगन कोमल यादव उमानंद कुंभकार शेषनारायण गजाधर रामखिलावन चंद्राकर फिरोज हिरवानी प्रीतम कुमार अखिलेश सोनकर विशन निषाद कलीराम सिन्हा बलराम साहू कुमार रनसिंह शरद चौबे राकेश सिन्हा रोहितास मिश्रा डेनिश चंद्राकर फलेश साहू सुशील निषाद गौकरण साहू नरेश यादव अनीश देवांगन भोलाराम साहू मिश्रीलाल पटेल पीतांबर नंदेश्वर हेमंत बंजारे अयणदास जोशी राजकुमार ध्रुव देवेंद्र कुमार साहू केशव राम कोमल शर्मा दीपक गजेंद्र आशीष शर्मा वेदप्रकाश साहू कमलेश लोहार आदि उपस्थित हुए ।




