जम्मों तिजहारिन मतदान करिही ए दारी

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीजिला पंचायत सीईओ सह स्वीप नोडल अधिकारीके मार्गदर्शन में  जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी के नेतृत्व में एवं मां विंध्यवासिनी स्कूल की संचालिका यशोदा सोनकर की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि समाजसेविका स्वीप कमिटी सदस्य जानकी गुप्ता, लीनेस क्लब अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव की उपस्थिति में महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा तीजा मतदाता जागरूकता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मां विंध्यवासनी स्कूल गोकुलपुर में किया गया । जिसमे महिलाओ ने लाल साड़ी में  फूलो से श्रृंगार कर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश मेहंदी लगाकर दिया।  धमतरी शहर में  शत प्रतिशत मतदान के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम के लिए ऑल इंडिया लीनेस क्लब एवं यशोदा सोनकर संचालिका विंध्यवासनी स्कूल द्वारा रोक्तिमा यादव सीईओ सह स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत, डॉ शैलेंद्र कुमार गुप्ता स्वीप सहायक नोडल अधिकारी एवं स्वीप सदस्य जानकी गुप्ता का सम्मान किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)