भारतीय जनता पार्टी के ओछी राजनीति का NSUI ने किया विरोध।

धमतरिहा के गोठ
0



संजय जैन  


 आमदी शासकीय नवीन महाविद्यालय नगर पंचायत आमदी (धमतरी) में खुले तौर पर भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाविद्यालय के बिना अनुमति के अध्ययनरत छात्रों के कक्षाओं में जाकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने पर्ची बांटा और वोट की अपील करने के साथ साथ छात्राओं को पर्ची भरवाया। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा सूचना पाते ही एनएसयूआई आमदी के पदाधिकारी और नेता प्रतिपक्ष तत्काल महाविद्यालय पहुंचकर छात्र छात्राओं से बात किए तो पता चला कि अध्यनरत छात्राओं की क्लास में घुसे और छात्रों के सामने अपनी अपनी बात रखी 

उसके बाद पर्ची भरने को कहा वोट की अपील करते करते बाहर निकले पर्ची में पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार के योजना और अन्य तरीके के लेख छपे थे। जो  बीजेपी के प्रचार का तरीका था और बीजेपी की ये हरकत दूसरी बार है जो महाविद्यालय में जाकर अपनी मनमानी करते है। इस बात को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रभारी शिक्षक के पास गए और विरोध किए एनएसयूआई के पदाधिकारी ने कहा आगे ऐसा होता है तो बड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।

इस मौके पर NSUI के प्रदेश सचिव पारसमनी साहू,नेता प्रतिपक्ष,पार्षद गजेंद्र कुंभकार, चितेंद्र साहू,युवराज देवांगन,गजेंद्र साहू,उमेश साहू,विकास,साहू,अभिषेक साहू और एनएसयूआई के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)