संजय जैन
बसपा नेता आशीष रात्रे ने जिला पंचायत की बैठक के दौरान घटित घटना की निंदा की है साथ ही साथ सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे नौटंकी मीडिया में बने रहने की दृष्टि से अपने उपर मिट्टी तेल जैसे ज्वालनशील को अपने उपर डाल कर पूरे अधिकारी कर्मचारियों व जिला पंचायत सदस्यों की जान माल के साथ खिलवाड़ किया गया है जो ठीक नहीं है जिला पंचायत सदस्य खूबलाल धुव्र के उपर जिला सीईओ को कड़ी कानूनी कार्रवाई करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई सुरक्षा की दृष्टि से घटना की पुनरावृत्ति न कर सके। जबकि दो दिन पहले ही जनदर्शन में एक व्यक्ति व्दारा बंदर को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचे थे मीडिया में भी खबर दिखाया गया था कि कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था पर। लेकिन धन्य है यहां के जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी गण इनके कान में जूं तक नहीं रेंग रही है बसपा नेता आशीष रात्रे ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने जिला पंचायत सदस्य खूललाल धुव्र को तत्काल पार्टी से बाहर करें लगातार कभी रेत खनन पर उगायी के नाम पर तो कभी अधिकारी से बहस बाजी,और अभी वर्तमान की घटनाएं हो भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है आपका बात नहीं सूनी जा रहा है तो विरोध करें लेकिन विरोध का तरीका लोकतांत्रिक हो। कानून को मजाक बना के रख लिया है धमतरी कलेक्टर से बसपा मांग करतीं हैं कि जिले की सभी प्रमुख कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करें और कोई भी प्रभाव शैली व्यक्ति क्यूं न हो कानून को हाथ में लेते है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। धमतरी में आन्दोलन के नाम पर बार बार चक्काजाम करने वाले पर भी प्रशासन ढिलाई बरती जा रही है जिसके कारण सड़क जाम करने वाले का हौसला बुलंद हैं

