गोंडखपरी चक, जिला बलौदा बाजार द्वारा विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन गोंडवाना भवन जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आहूत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के प्रपौत्र श्री राजेंद्र दीवान, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार श्री राम मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम ध्रुव, कोषाध्यक्ष रामखिलावन ध्रुव, जिला सचिव राम बगस नेताम, जिला संयुक्त सचिव भानु प्रताप ध्रुव , ब्लॉक अध्यक्ष कसडोल सुरेश पैकरा थे। अध्यक्षता श्री सुंदर सिंह ध्रुव अध्यक्ष गोंड खपरी चक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बूढ़ादेव की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव ने कहा कि मणिपुर में निर्दोष आदिवासियों के साथ किए जा रहे शोषण, अन्याय, अत्याचार ,आदिवासी समाज की बहन, बेटियों के साथ अमानवीय कृत्य अक्षम्य, घोर निंदनीय दुनिया में मानवता को शर्मसार करने वाला है। अगर जरा भी नैतिकता बचा है तो मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे समान नागरिक संहिता बिल आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि उन सभी समाज के लिए जो अपने अपने स्तर पर अपने अपने समाज का व्यवस्था चलाते हैं, उनके व्यवस्थाओं पर सीधा-सीधा प्रभाव डालेगा। केंद्र सरकार के संशोधित वन संरक्षण कानून 2023 से पांचवी अनुसूची क्षेत्र के ग्राम सभा के अधिकार छीन जाएंगे। विकास के नाम पर प्राइवेट सेक्टर के लोग आएंगे और वनों का विनाश होगा। फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारी के खिलाफ कार्यवाही, पदोन्नति में भी 32% आरक्षण रोस्टर का पालन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सबने अपने-अपने विचार रखें। विश्व आदिवासी दिवस पर प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर जिला बलौदा बाजार के माध्यम से विभिन्न मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौपा गया।
इस अवसर पर दीवान पुनाराम मंडावी, महामंत्री तिरिथ राम मरकाम, कोषाध्यक्ष रामकुमार मरई ,सलाहकार सुरेंद्र खुसरो, सह सचिव राजेश मरकाम ,सचिव वीर सिंह नेताम, हेमसिंह छेदैहा, रोहित कुमार मरकाम, शत्रुहन ध्रुव, श्रीमती गीता मरकाम, श्रीमती आशा ध्रुव, श्रीमती नीरा ध्रुव, सरपंच पुरैना खपरी संतोषी ध्रुव, भगवानी ध्रुव, नरेश नेताम, राय पंच माखन सिंह नेताम, ज्योतिष चेचाम, कार्तिक राम मरई, हंसा राम छेदैहा, गोकुल छेदैहा, सुरेश कुमार, गणेश मरई ,श्याम ध्रुव कर्मचारी संघ ,जनक राम मरई, जय लाल पैकरा, गोकरन सिंह पैकरा, चंद्रभानु पैकरा, नंद कुमार पैकरा, रामेश्वर पैकरा, कमलेश ध्रुव बेमेतरा, नरसिंह ध्रुव लाहौद ,देवेंद्र सिंह, कुंती नेताम, गौरी मरकाम, रामायण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

.jpeg)
