संजय जैन
14 अगस्त भारत के इतिहास का वो काला दिन है जिस दिन पाकिस्तान मे निवास कर रहे लाखों की संख्या मे हिंदू भाईयों का नरसंहार कर उनके शवों को बसों, ट्रकों और रेल गाड़ियों मे ठूंस कर भारत भेजा गया और महिलाओं को जबरदस्ती बंधक बना कर उनके साथ हैवानियत का घिनौना खेल खेला गया । इस काले दिन को भारतीय जनता पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप मे देश भर मे मनाती है । इस विभीषिका के शिकार उन लाखों हिंदुस्तानियों की याद मे मशाल रैली का आयोजन धमतरी जिला मुख्यालय मे किया जायेगा । 14 अगस्त को संध्या 5 बजे नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक से यह मौन मशाल रैली सदर बाजार होते हुए गाँधी चौक पहुंचेगी जहाँ विभाजन विभीषिका के शिकार लाखों निर्दोष हिंदू भाईयों को नमन कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी । आप सभी अधिक से अधिक संख्या मे इस कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति प्रदान करें ।
ठाकुर शशि पवार जिलाध्यक्ष भाजपा
डॉ बीथिका विश्वास कार्यक्रम संयोजक

