मगरलोड़ में सर्व आदिवासी समुदाय के लोगो ने आक्रोश रैली निकाल कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन 

धमतरीमगरलोड़ के कृषि उपज मंडी मैदान में बड़ी तादाद में उपस्थित आदिवासी समुदाय के लोगो ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया।

      कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पदाधिकारीयो सहित तमाम लोगो ने बाजे गाजे के साथ अपने देवी देवताओं को पूरे नगर में भ्रमण कराया । साथ ही मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए हिंसा मामले को लेकर प्रदेश और केन्द्र की सरकार के खिलाफ धमतरी से मगरलोड तक विशाल जन आक्रोश बाईक रैली भी निकाली गयी तो, वही मंच में बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजुद यूपी के लक्ष्मण यादव के हाथो कुछ वनवासियों को वनाधिकार पट्टा भी वितरण किया गया । साथ ही इस उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल हुए आदिवासी समुदाय के युवक-युवती अपने लोक सांस्कृतिक गीतों में झूमते हुए समा बांधते हुए नजर आये । 







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)