मातृत्व जागरूकता स्तनपान दिवस

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय जैन 

नेस क्लब अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव ने रिसाई पारा के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर गर्भवती महिलाओं को शासन की  महत्वपूर्ण कार्य योजना की जानकारी दी।

 प्रभा श्रीवास्तव ने बताया कि1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह एक वार्षिक अभियान है जो स्तनपान के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।इस सप्ताह का आयोजन हर साल 1 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जाता है।यह सप्ताह मां औऱ बच्चे के बीच निकटता को बढ़ाने का भी एक मौका प्रदान करता है।स्तनपान शिशु के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह शिशु को संक्रमण से बचाता है।एवं उसे स्वस्थ रखता है ऒर उसे  मानसिक और भावनात्मक रूप से भी लाभ पहुंचाता है। स्तनपान माता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है यह कैंसर हृदयरोग और मधुमेह के जोखिम को कम करता है।स्तनपान का अधिक से अधिक प्रचार और प्रोत्साहन करने के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह को मनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।


 ,,,,नारीत्व को समझना है,

हर बच्चे को स्वस्थ बनाना है

शीशु के जन्म के कुछ क्षण में

उसको स्तनपान कराना है।,,,,

इस अवसर पर कार्यकर्ता माहेश्वरी ,सहायिका  निर्मला ध्रुववंशी, नन्दिनी, योगेश्वरी, गीता, शैल, शारदा, गुड्डी, आशा,चैती, योगिता, हिमानी, गुरदीप , सुषमा, शिल्पा, नम्रता, अर्चना के साथ गर्भवती महिलाएं उपस्थित थे।

सभी महिलाएं बहुत ध्यान से बातें सुनी।

कार्यकर्ता माहेश्वरी ने अंत मे आभार के साथ धन्यवाद दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)