संजय जैन
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा मेघा मंडल कार्यसमिति की बैठक सामुदायिक भवन कुंडेल में रखा गया था। बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शशि पवार ने कहा कि आने वाले साल में भाजपा की सरकार बनाना तय है। भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में चारो तरफ भ्रष्ट्राचार, कमीशन, हत्या,रेप , अवैध रेत खनन, अवैध वसुली अपराध का गढ़ बना दिया है। आज गांव, गरीब, किसान, शोषित, पीड़ित वंचित, पिछड़ा वर्ग के लोगो को ठगने का काम किया है। गरीबों का पीएम आवास योजना ठंडे बस्ते में डालना है। गरीब का आशियाना छीन लिया गया, बेरोजगारो के साथ धोखा किया गया। पंचायत सचिव, संविदा कर्मचारियों, मनरेगा कर्मचारी, आगनबाड़ी, पटवारी, शिक्षा कर्मी, अनुकंपा नियुक्ति परिवार के साथ विश्वास घात किया है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मन में ठान चुकी है। मोदी जी के नौ साल बेमिसाल में देश और प्रदेश की जनता का बहुमुखी विकास हुआ है केंद्र की मोदी सरकार ही किसानों का धान खरीदी कर रही है। मोदी जी इस वर्ष 64 लाख मिट्रिक टन चावल सेन्ट्रल पुल में खरीदी करने लक्ष्य निर्धारित किया गया। भुपेश बघेल अपनी पीठ थपथपा रही है सिर्फ और सिर्फ किसानो को दिग्भ्रमित, झूठ बोलने और बरगलाने काम कर रही है।
मेघा मंडल कार्यसमीति की बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, अध्यक्षता भाजपा मेघा मंडल अध्यक्ष होरी लाल साहू, जिला मंत्री त्रिलोक जैन , मंडल प्रभारी श्याम साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेंद्र साहू, भाजयुमो कुरुद विधानसभा प्रभारी किशोर देवांगन, भाजयूमो प्रदेश सदस्य नूतन धृतलहरे, मण्डल महामंत्री द्वय सन्तोष सोनी ,डगेश्वर सोनकर, मण्डल सहप्रभारी दुर्गेश यादव , मण्डल उपाध्यक्ष प्रीत राम साहू, कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू, कृपाराम ध्रुव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेश्वर साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष द्वय राजेश साहू, भूपेंद्र सिन्हा, भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख हेमंत साहू भाजयुमो मण्डलए महिला मोर्चा जिला मंत्री विद्या यादवए संध्या साहूए अध्यक्ष राजेश साहू, मण्डल महामंत्री भाजयुमो तोषण साहू, पिछडा वर्ग अध्यक्ष प्रहलाद निषाद, अनुसूचित जाति अध्यक्ष योगेश टंडन, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता देवांगन, नीरा पटेल मंत्री, गुलशन देवांगन, यशोदा टंडन, नंदनी साहू, विद्या पटेल जनपद सदस्य,अनुसुइया सिन्हा, दयाबती साहू, हिरदय राम साहू, होरीलाल ध्रुव, जनपद पंचायत प्रतिनिधि डोमार साहू ,करेली बी सरपंच,यशोदा नागर्ची सरपंच, ऋषभ दुबे, आइटी सेल प्रभारी धर्मेन्द्र साहू, डोमेन्द्र सिन्हा, आशीष साहू, देवीराम कौशिक, शुभम शर्मा, भूषण साहू, सनत साहू विजय निषाद, जयंत साहू, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, शक्ती केंद्र प्रभारी, बूथ पालक, समस्त बूथ अध्यक्ष गण, सभी आई टी सेल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



.jpeg)
.jpeg)

