संजय जैन
धमतरी | धमतरी ब्लॉक के ग्रामों में स्थित शालाओं में शिक्षक पद रिक्त है,जिससे इन ग्रामों की शिक्षा व्यवस्था में व्यवधान हो रहा था,युवा नेता आनंद पवार ने कुछ समय पहले इस समस्या से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया था और रिक्त पदों पर जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की थी,इस पर संज्ञान लेते हुए धमतरी कलेक्टर ने रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती का निर्देश जारी किया है।
युवा नेता आनंद पवार ने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी से मिलकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से शिक्षा के स्तर में काफी सुधार आया है,हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल तो खोले ही है इसके साथ शिक्षकों के हितों में भी बहुत से काम किये है।


