संजय जैन
धमतरी | मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने ‘बात हे स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के’ कैंपेन लॉन्च किया इसी के जरिए
'फर्स्ट टाइम वोटर्स' तक पहुँचने के लिये NSUI द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया जा
रहा है ..
विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान के तहत NSUI प्रदेश के सभी महाविद्यालयों
में पहली बार के मतदाताओं तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को महापुरुषों की जीवनी
पढ़नी चाहिए। युवाओं को शिक्षा पर केंद्रित रहना चाहिए। महात्मा गांधी के आदर्शों पर
चलना चाहिए। युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए, चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत देश पूरी दुनिया में औसत आयु में सबसे युवा देश है और इतिहास
भी गवाह है की जो युवाओं ने किया है उससे देश और दुनिया प्रभावित हुई है युवाओं के
ही कार्यों से देश और दुनिया बदलाव होती है और आज भारत देश सबसे युवा देश है इसलिए
आप सभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है की आपने जो आज अभियान चलाया है इस
अभियान से मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में भी हमारी सरकार निश्चित रूप से
बनेगी पिछले बार भी एनएसयूआई ने 2018 चुनाव में "हम बदलेंगे राजनीति" जैसा
अभियान चलाया था जिसके कारण 2018 में इतने बड़े बहुमत के साथ हमारी सरकार बनी थी और
मुझे पूरा भरोसा है कि आज जो अभियान "बात है स्वाभिमान के,हमर पहली मतदान के"
यह भी 2023 के चुनाव में बहुत ही सफल अभियान साबित होने वाला है।

एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहां
की आने वाले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं इसको देखते
हुए आज प्रदेश इकाई ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की है "बात है
स्वाभिमान के हमर पहली मतदान के" इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रत्येक
कार्यकर्ताओं द्वारा प्रथम बार मतदान करने वाले छात्रों को एनएसयूआई सीधे महाविद्यालय
और विश्वविद्यालय पहुंचकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बता कर प्रचार करने का कार्य
करेगी यह एक महत्वपूर्ण अभियान है और मैं अपनी ओर से आप सभी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं
को यह बताना चाहता हूं कि चुनाव कुछ महीने में होने वाला है अब लगातार नरेंद्र मोदी
और अमित शाह प्रदेश का दौरा करते रहेंगे और अपनी बातों पर यह बात कहेंगे कि आप हमें
वोट दो और हम सरकार बनाने के बाद डबल इंजन की सरकार चलाएंगे और डबल इंजन में डबल विकास
होगा ऐसे खोखले वादे मोदी और शाह प्रदेश में आकर इस तरीके का प्रचार करेंगे पर आप सभी
साथियों को मैं यह बताना चाहूंगा कि आपको महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में जाकर डबल
इंजन वाले वादे का सच आपको सबके सामने लाना है कि जिस प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार
है वहां छात्र विरोधी, युवा विरोधी, गरीब विरोधी, पिछड़ा विरोधी करे हुए हैं यह विषय
को लेकर आपको छात्रों के बीच जाना है।
.jpeg)
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा
कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने एवं शैक्षणिक अवसर देने के लिए कई
कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। इन सभी कार्यक्रमों के बारे में महाविद्यालयीन छात्रों
को जानकारी दी जाएगी। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी युवाओं को बताया
जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश व जिले के सभी महाविद्यालयों जा कर छात्रों से संवाद
करेंगे।
•छत्तीसगढ़
में अगले साल होंगे छात्रसंघ चुनाव: सीएम भूपेश बघेल
एनएसयूआई
प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि छात्रसंघ
चुनाव की मांग हम लंबे समय कर रहे थे, मुख्यमंत्री जी ने आज ये मांग पूरी कर दी है।
छात्रों को, युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा। नए नेता तैयार होंगे, छात्रों
में उत्साह का माहौल है।
गुरु घासीदास महाविधालय कुरुद में जिला एनएसयूआई
के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की निरंतर यहां कार्य्रकम एनएसयूआई द्वारा
जिले भर में चलाया जायेगा ,इस दौरान योगेश साहू ,नमन बंजारे ,तीरथ साहू ,तेजप्रताप
साहू ,तेजप्रकाश साहू ,कुलदीप गुरुपंच ,लक्की साहू ,हरषु निर्मलकर ,दीपांशु साहू ,योगेश
निर्मलकर सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी व कॉलेज के छात्र छात्राये उपस्थित रहे ...