संजय जैन
धमतरी | आगामी अगस्त माह के 4, 5, व 6 को वर्ष 2023 की प्रथम स्टेट रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के द्वारा स्थानीय गुजराती समाज भवन में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कैडेट में सब जुनिय , यूथ जुनियर , होप्स व सीनियर वर्ग में बालक व बालिका दोनो ही प्रतिभागी होंगे। होप्स वर्ग में 11 वर्ष वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिका कैडेट वर्ग में 13 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिका, जुनियर वर्ग में 17 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिका, यूथ वर्ग में 19 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिका प्रतिभागी के रूप मे ंअपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते है। सीनियर वर्ग में 19 वर्ष से उपर के खिलाडी अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते है। धमतरी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा यह पांचवा टुर्नामेंट है। सभी वर्गो के विजेता व उपविजेता खिलाडियो को नगद पुरूस्कार के साथ मेडल व सर्टिफिकेट दिये जाते है तथा सभी खिलाडियो को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में छग के सभी जिलो के लगभग 200 खिलाडियो के आने की संभावना है।
धमतरी
जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए पंच लाईन श्व1द्गह्म्4 ञ्जड्डड्ढद्यद्ग
द्बह्य ड्ड क्कद्यड्ड4द्दह्म्शह्वठ्ठस्र दी गई है। शहर के सभी वर्ग के खिलाडी इस प्रतियोगिता
को लेकर खासे उत्साहित है कि उन्हे अपने शहर के खेल प्रेमियों के समक्ष खेलना है। ज्ञात
हो कि शहर को दो होनहार खिलाडी आदित्य रायचुरा कैडेट वर्ग में तथा अनुग्रह रंजन सब
जुनियर वर्ग में विजेता होने का गौरव प्राप्त कर चुके है। इसके अलावा शहर के कई प्रतिभावान
खिलाडियो सं स्कूल व ओपन प्रतियोगिताओं में
राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर शहर का सम्मान व गौरव बढाया है धमतरी टेबल टेनिस संघ सभी खेल
प्रेमियों से अपील किया है कि अपकी उपस्थिति खिलाडियो के उत्साहवर्धन करेगी।
उक्ताश्य की जानकारी धमतरी टेबल टेनिस संघ के सचिव राजेश शर्मा ने दी है।
उक्त
प्रतियोगिता की तैयारी में पराग दोशी,राजेश शर्मा,प्रकाश कचवाय,नरेश पंजवानी,अशोक खंडेलवाल,प्रमोद
शार्दुल,सौरभ नंदा,हरेश पंजवानी,योगेश रायचुरा ,साकेत श्रीवास्तव,संकेत पारख,अमित लोढा,प्रियंका
पटेल,जानवी महावर,अनुग्रह चौधरी,मयंक पंजवानी,अनुराग गुप्ता ,संजीव शर्मा,आदित्य सेन
,दिलीप लोढा ,निर्मल जैन,विनय लालवानी,विजय असरानी,शरद रणसिंह,बॉबी पवार ये सभी तैयारी में जुटे हुए हैं।


.jpeg)
