भाजपा मगरलोड मंडल की बैठक शुक्लाभांठा में 4 को

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीभारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल की बैठक 4 अगस्त शुक्रवार को दोपहरबजे शुक्लाभांठा में आयोजित है। उक्त बैठक में सिहावा विधानसभा के प्रभारी एवं बस्तर के महाराजा कमलचंद्र भंजदेव, मगरलोड मंडल के प्रभारी एवं जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा, मगरलोड मंडल के सह प्रभारी भीखम सेन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

      बैठक में मगरलोड मंडल में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश, जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक मंडल के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, सभी पालक, अध्यक्ष बीएलए 2, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच, उपसरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उक्त बैठक हेतु व्यवस्था प्रभारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा एवं देव कुमार बंजारे रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री रामायण सिन्हा एवं यवन साहू ने समस्त आमंत्रित कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)