संजय जैन
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिर्री मंडल के ग्राम भैसमुडी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस , प्रदेश महामंत्री उपकार चन्द्राकर , भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर सहित भाजयुमो के नेताओं के द्वारा शहीद नकुल ध्रुव के प्रतिमा में माल्यार्पण कर शहीद के माँ से कुशलक्षेम जानकर उनके घर से मिट्टी लेकर दिल्ली रवाना, 15 अगस्त के पुण्य अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने भाजपा के नेतागण सिर्री मंडल के ग्राम भैंसमुडी पहुँचकर शहीद के प्रतिमा में माल्यार्पण कर शहीद के घर से मिट्टी की कलश दिल्ली ले जाने के लिए पहुँचे भाजयुमो प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी आलोक डंगस ने शहीद की माँ से भी मुलाक़ात कर कुशलक्षेम जाना !
इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि देने युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चन्द्राकर, भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष कैलाश सोनकर, ज़िला सह प्रभारी अनमोल तिवारी, प्रदेश पदाधिकारी सत्यप्रकाश सिन्हा, ज़िला पदाधिकारी भूपेन्द्र सिन्हा, मंडल अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर, ग्राम के सरपंच त्रिलोक साहु, भाजपा बुथ अध्यक्ष दुर्योधन निषाद, पूर्व जनपद सदस्य रोशन साहु, पूर्व सरपंच केदार साहु, भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव, मंडल पदाधिकारी वंश खत्री, देवेन्द्र देवांगन, अनमोल निर्मलकर, सहित ग्राम के युवा मोर्चा के नेतागण सम्मलित हुए !