संजय जैन
धमतरी |पुल निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने तथा धीमी गति से निर्माण कार्य के लिए संंबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर जिला जनदर्शन में किसानो ने सौंपा ज्ञापन।
सौंपे गये ज्ञापन में बताया है कि ग्राम गांधी ग्राम कंडेल में पेट्रोल पंप के पास पुल निर्माणाधीन है जो कि पिछले एक वर्ष से अधिक हो गया है। पुल निर्माण धीमी गति से होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है तथा जल निकासी नही होने से लगभग 100 एकड कृषि जमीन में पानी भराव हो गया है जिससे फसल का नुकसान हो रहा है, इसके अलावा इसी मार्ग से स्वामी आत्मानंद स्कूल , प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, नवीन महाविद्यालय भी इसी मार्ग से छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक, स्वास्थ कर्मी सहित आम नागरिको का आना जाना होता है। धीमी गति कार्य होने एवं अधुरा निर्माण होने से आवागमन में भारी परेशानियो का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणो ने बताया कि निर्माणाधीन पुल में ठेकेदार द्वारा वैकल्पिक मार्ग भी नही बनाया गया है।
ग्रामीणो ने जिला जनदर्शन में ज्ञापन सौंप कर मांग किया है कि उक्त पुल का निर्माण शीघ्र करवाया जाए तथा पुल बनते तक वैकल्पिक मार्ग एवं पानी निकासी हेतु तत्काल पाईप डलवाने तथा निर्माणधीन के ठेकेदार को धीमी गति से निर्माण कार्य करने के लिए कार्यवाही की मांग किया है। मांग करने वालो में राजेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार मरकाम, चंद्रहास साहू, इंदरराम साहू, लेखराज साहू, कमलनारायण जनक साहु सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।




.jpeg)