शिक्षकों का तीन दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

 भोयना जोन अंतर्गत छः संकुल केंद्रों के प्राथमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण संकुल केंद्र भोयना में संचालित,इस प्रशिक्षण में छः संकुलों के लगभग 50 शिक्षक सम्मिलित हुए और मास्टर ट्रेनर्स तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे । प्राथमिक शालाओं में कोरोना काल में हुए लर्निंग लॉस की भरपाई करते हुए बच्चों को भाषाई और गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों और क्रिया कलापों के माध्यम से शिक्षकों के शिक्षण स्तर को वर्तमान परिवेश की मांग के अनुरूप दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया । बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान पर आधारित यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा और शाला में बच्चों के सीखने सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । प्रशिक्षण मे मार्गदर्शन हेतु बी ई ओ -  श्री अमित तिवारी और बीआरसी - श्री ललित सिन्हा ने उपस्थित होकर शिक्षकों को "प्रशिक्षण में प्राप्त सभी बातों को अपने विद्यालय के बच्चों के शिक्षण स्तर को सुधारने में उपयोग करने की बात कही गई । " प्रशिक्षण मे सी ए सी - मनोज साहू, मलती साहू, नवीन जचक, सतीश साहू, देवलाल नेताम्, नीलम कौशल, एम टी - अनुसूईया सिन्हा, प्रीति शांडिल्य, कंचन तथा सभी शिक्षको की सहभागिता रही।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)