राक्षस प्रवृत्ति के लोगो द्वारा बर्बरता पूर्वक महिलाओं के ऊपर किए गए सामूहिक दैहिक शोषण के खिलाफ महासभा ने कैंडल मार्च कर किए विरोध प्रदर्शन

धमतरिहा के गोठ
0





संजय जैन 

अदम्य शौर्य और साहस की प्रतिमूर्ति अन्याय, अत्याचार के खिलाफ मुगलों से लोहा लेने वाली वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के मूर्ति के समक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा मणिपुर में राक्षस प्रवृत्ति के लोगो द्वारा बर्बरता पूर्वक महिलाओं के ऊपर किए गए सामूहिक दैहिक शोषण, हत्या,आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अमानवीय कृत्य के घोर निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु कैंडल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने, मणिपुर सरकार मुर्दाबाद, आदिवासियों पर अन्याय बंद करो, दोषियों को फांसी दो के नारे के साथ भारी आक्रोश प्रदर्शित किया गया।
कैंडल मार्च में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिशुपाल शोरी, संसदीय सचिव श्री इंद्र श्याम मंडावी विधायक मानपुर मोहला, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक नगरी सिहावा,श्री खामसिंह मांझी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,श्री सोनऊ राम नेताम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,श्री लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव,श्री नीलकंठ टेकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़,श्री आर.एन. ध्रुव राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़,श्री दिवाकर पेंदाम राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र,श्री हेमंत धुर्वा राष्ट्रीय सचिव उड़ीसा,श्री गुरुचरण नायक राष्ट्रीय संगठन मंत्री झारखंड,श्री शंकर लाल उईके राष्ट्रीय सचिव,श्री महेंद्र नायक प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा,श्री चंदन मर्सकोले प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश,श्री नंद कुमार गोंड राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेट्री पश्चिम बंगाल,श्री बी.एल. कोर्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडी साहित्य परिषद,श्री बी पी एस नेताम (आईएएस) संरक्षक, श्री भारत सिंह (आईपीएस) प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, मंगला ताई उईके कोया पुनेम गोंडवाना गोंड महासभा महिला प्रभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष,सुब्रत कुमार जीएसयू प्रेसिडेंट उड़ीसा,डॉ. वेदवती मंडावी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग ,श्री जनक राम ध्रुव अध्यक्ष गोंडवाना सेवा ट्रस्ट अमरकोट अमरकंटक मध्य प्रदेश,श्री चंद्रिका प्रसाद ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष,श्रीमती बसंता ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग,श्री डीआर आंचला आईपीएस,श्रीमती कमला देवी नेताम,श्रीमती आशा ध्रुव,श्री राजकुमार पोयाम,मोहन सिंह टेकाम,एन.के. ठाकुर भिलाई, श्री नकुल सिंह नेताम,श्री टिकेश्वर भोई  राउरकेला, श्री टामेश्वर ठाकुर , श्री मनहेर सिंह कोर्राम जिला अध्यक्ष,श्री एसआर सोरी,श्री फरशुराम सलाम,श्री हेमंत सिंह ध्रुव,श्री महेंद्र ध्रुव,श्री इतवारी राम मरकाम,श्री चतुर सिंह नेताम,श्री कैलाश कुमार ध्रुव,श्री धजाराम ध्रुव,श्री कमलेश ध्रुव,श्री चेतन ध्रुव,श्री राम ध्रुव,श्री महेश्वरी श्याम,डॉ आर एन नेताम, नेताम ,श्री फूल सिंह नेताम,श्री बी.एस.सिदार जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा,श्री के एस मराई,श्री मनमोहन सिंह गोंड,श्री एच.के. सिंह उईके,श्री एल एन मरई,श्री रामचंद्र ध्रुव संभागीय संयोजक बिलासपुर,श्री पवन सिंह टेकाम सूरजपुर,श्री शंकर उर्रे प्रेम नगर,श्रीमती वेदवती दरियो प्रदेश महासचिव जंगो रायतार महिला समिति छत्तीसगढ़,श्री यशवंत सोरी गरियाबंद,श्री संत कुमार नेताम,श्री भीखम सिंह मरकाम,श्री भुनेश्वर सिंह सिदार रायगढ़,श्री महेंद्र सोरी ,श्री योगेश ठाकुर,श्री यशवंत शोरी राज अध्यक्ष  खल्लारी,श्री मानसिंह सिदार ,श्री राम जी ध्रुव ,श्री चंदू ध्रुव,श्री देवा मरकाम,श्री भुनेश्वर ध्रुव के साथ ही बड़ी संख्या में पूरे देश भर से पधारे विभिन्न सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सदस्य गण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)