संजय जैन
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पसमांदा मंच के रेशमा शेख को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है उनकी यह नियुक्ति भारतीय पसमांदा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमर सिद्दकी ने भारतीय पसमांदा मंच के प्रति रेशमा शेख के योगदान को देखते हुए भारतीय पसमांदा छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आप जनसेवा में तत्पर होकर समस्याओं का समाधान बन मंच को स्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनायेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास को साकार करने में अपना योगदान देंगे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमर सिद्दीकी के हाथो को मजबूत करेंगे। श्रीमती शेख भारतीय पसमांदा मंच के हित में अनवरत कार्य करते हुए और अधिक मजबूत बनायेंगे शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती रेशमा शेख के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
बधाई देने वालों में अजय चंद्राकर, शशि पवार, रामू रोहरा, निरंजन सिन्हा, इंदर चोपड़ा, रंजना साहू, अर्चना चौबे, चंद्रकला पटेल, वीथिका विश्वास, श्यामा साहू, नरेन्द्र रोहरा, चेतन हिन्दूजा, महेन्द्र पंडित, विजय मोटवानी, अनिता यादव, पिंकु जागेन्द्र साहू, खूबलाल ध्रुव, डिपेन्द्र साहू, अनिता ध्रुव, हेमराज सोनी,रघुनंदन साहू आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

