छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला धमतरी की बैठक में लिये निर्णय

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीछत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला धमतरी की अत्यावश्यक बैठक 5 जुलाई 2023 को सायं 5 बजे बीआरसीसी भवन रुद्री रोड धमतरी में आहूत की गई। उक्त बैठक में जिले के समस्त विभागों के समस्त कर्मचारी अधिकारी द्वारा प्रांतीय आह्वान पर 7 जुलाई 2023 शुक्रवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर 2 बजे जनपद पंचायत रूद्री रोड धमतरी में एकत्र होकर दोपहर 3 बजे कलेक्टर जिला धमतरी को ज्ञापन सौंपे जाने हेतु आंदोलन की रूपरेखा तय किया गया और आंदोलन को सफल बनाने हेतु उचित निर्णय लिया गया।

          जिले के समस्त संघों के जिला अध्यक्षों से अपील किया गया कि वह अपने अपने संघ के समस्त तहसील, विकासखंड के सदस्यों को इस बाबत आवश्यक सूचना अवश्य दें, ताकि दिनांक 7 जुलाई 2023 को सभी संघ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला धमतरी के तत्वाधान में अपने-अपने ब्लॉक, तहसील और जिले में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपने का कार्य संपन्न कर सकें। उक्त दिवस में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला धमतरी का बैनर का ही उपयोग होगा और किसी संघ, संगठन का बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिले के समस्त विभागों के समस्त कर्मचारी अधिकारियों से 7 जुलाई 2023 शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे जनपद कार्यालय धमतरी के सामने उपस्थित होने की अपील करता है ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में फेडरेशन के संयोजक मुकेश पाण्डेय, महासंघ के संयोजक दीपक शर्मा, चंदूलाल चंद्राकर, एन आर टंडन, खुमान सिंह ठाकुर, विनायक राव शिंदे, अमित महोबे, महेंद्र कुमार साहू, संजय कुमार तिवारी, विजय पदमवार, नागेश्वर सिंह मौर्य, एम एस भास्कर, देवनाथ साहू, डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकर, आनंद प्रसाद साहू, योगेश्वर सिंह वर्मा, बलराम तारम, मनोज वाधवानी, लोकेश कुमार साहू, हरीश सिन्हा, दिनेश सोनकर, प्रदीप कुमार सिन्हा, सुबोध तिवारी, दौलत ध्रुव, संजय कुमार नारंग, शिवराम टंडन, ईश्वर लाल साहू, गेवाराम नेताम, वैभव रणसिंह, वरुण कुमार साहू, इत्यादि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)