नग्न प्रदर्शन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बनेगा भक्षक दिवस-: श्यामा साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी |छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन पूरे देश के इतिहास में कल का दिन लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है जब सड़क पर नग्न होकर विधानसभा की ओर दौड़ते हुए युवाओं का जत्था नग्न प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता निष्क्रियता तथा लापरवाही की पोल खोल रही थी जिस पर रोष व्यक्त करते हुए नगर निगम के तेजतर्रार महिला पार्षद श्यामा साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम इतिहास को कलंकित करने वाला कल का दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भक्षक दिवस के रूप में होगा जिसकी शुरुआत कल कर दी गई है युवा ऊर्जा का इस तरीके से प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के लाखों जनता के आक्रोश का प्रतीक है श्रीमती साहू ने आगे कहा है कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को सत्ता से बाहर फेंक देगी जिसका आक्रोश  सरकार के विरुद्ध इस तरीके से प्रदर्शन कर उसको जगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब समय निकल चुका है जनता इनके साथ न्याय करेगी |



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)