कविता योगेश बाबर ने मुडपार व बरारी में फलदार पौधे सब्ज़ी बीज वर्मी खाद वितरण किया

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

छत्तीसगढ़ शासन के पोषण  बाड़ी अभियान 2022-23 योजना अंतर्गत उद्यानिकी विभाग धमतरी के द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया  में फलदार पौधे ,सब्ज़ी बीज  ,सिड लिंग पौधे एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण वन समिति जिला पंचायत सभापति कविता योगेश बाबर के कर कमलों से सम्पन्न हुआ । इस योजना के अंतर्गत फलदार पौधों में कटहल ,अमरूद , सीताफल सब्ज़ी बीज में  सेम, गिल्कि अमारी भाजी एवं सिडलिंग पौधों में मिर्च ,खीरा ,लौकी , तोराई का वितरण किया गया कुल 59 हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया गया ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुड़पार  के सरपंच श्रीमती तेज़बती निषाद  , बिंदु ध्रुव पंच यशोदा बाई पंच ,अंजु, पद्मनी बाई,हितेश्वरी बाई  भारती ,लेखनी बाई एवं उद्यानिकी विभाग के नरेश पाल श्रीमती प्रज्ञा केशरी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)