संजय जैन
धमतरी | आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा चुनाव के संबंध में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की समीक्षा मिटिंग ली गई। जिसमें चुनाव संबंधी जानकारी एवं पूर्व में दिये गये निर्देशों का पालन प्रतिवेदन की समीक्षा कि गई एवं गंभीर अपराधों की अद्यतन स्थिति एवं लंबित रहने के कारण सहित समीक्षा कि गई। लघु एवं प्रतिबंधात्मक मामलों कीकार्यवाही के संबंध में थानावार जानकारी ली गई एवं लंबित मर्ग,लंबित शिकायत लंबित अपराधों,लंबित विभागीय जांच एवं प्राथमिक जांच की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर समीक्षा कि गई एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए। चुनाव में आने वाले पुलिस बलों के ठहरने के लिए भवन एवं वहां पर मूल भूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर सूचीबद्ध करने के निर्देश दिये। सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में जुआ, सट्टा,एवं अवैध शराब,गांजा अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये।
लायसेंसी शस्त्र धारकों कि भौतिक सत्यापन कर सूची तैयार कर आने वाले चुनाव से पहले समय पर थानों में जमा कराने की कार्यवाही पूरे करने के निर्देश दिये। एवं गुंडा, बदमाशों,निगरानी बदमाशों कि सूची तैयार कर जिलाबदर की भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। समंस एवं स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों कि अधिक से अधिक तामिल करने के निर्देश दिये गए। अपरधिक तत्वों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चुनाव सबंधी पत्रों कि जानकारी सभी थाना क्षेत्रों से प्राथमिकता से भेजने के निर्देश दिये। महिला बालक बालिका से संबंधित शिकायतों के संबंध में त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही पीपीटी के माध्यम से जिले में थाने कि स्थिति एवं अंतर राज्यीय एवं अंतर जिला के संबंध में एवं नक्सल से प्रभावित थानों सहित मतदान केंद्रों कि जानकारी दी गई।
उक्त समीक्षा मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव, एसडीओपी .कुरुद कृष्ण कुमार पटेल, एसडीओपी. धमतरी के.के.वाजपेयी ,डीएसपी. एसजेपीयू. नेहा पवार, डीएसपी .(नक्स./ऑप्स.) आर.के.मिश्रा , डीएसपी.परि. विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा, समस्त थाना प्रभारी, शिकायत सेल प्रभारी, महिला सेल प्रभारी ,कंट्रोल रुम प्रभारी स्टेनो अखिलेश शुक्ला, मुख्य लिपिक सनत वर्मा, एसआरसी. लक्ष्मी ध्रुव, सूबेदार रेवती वर्मा, चुनाव सेल प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी, डीएसबी प्रभारी, डीसीबी प्रभारी, रीडर सहित समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।




