लीनेस क्लब धमतरी द्वारा विंध्यवासिनी स्कूल में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर ,मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
स्कूल की प्राचार्या को भी क्लब द्वारा सम्मान किया गया। सेवा नि वृत्त शिक्षिकाआदरणीय रूबी नाथन जी का शॉल श्री फल से सम्मान किया गया ।ली, कामिनी कौशिक जी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए उनको अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। स्कूल की प्राचार्या सुश्री यशोदा सोनकर जी ने लीनेस क्लब की अपने स्कूल में नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत करने और उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद दी।क्लब अध्यक्ष ली, प्रभा श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ संस्कार वान बनने कहा ।माता ,पिता के साथ साथ स्कूल और शिक्षकों का भी नाम हो।
ऐसे कार्य करने कहा ।उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्राचार्य के साथ स्टॉफ टीचर्स का भी सहयोग देने के लिए आभार के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन कामिनी कौशिक जी ने किया।
इस अवसर पर क्लब
अध्यक्ष ली, प्रभा श्रीवास्तव, कामिनी कौशिक जी, जानकी गुप्ता जी, प्राचार्य यशोदा सोनकर जी ,स्टॉफ कुमुदिनी साहू जी, पूनम कीर्ति कॉमडी जी,भूमिका साहू जी,कविता रणसिंह जी, धनेश्वरी सोनकर जी
एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।


.jpeg)