धमतरिहा के गोठ के खबर का फिर हुआ असर पीएमजेएसवाय कर्मियों को मिला वेतन, प्रसन्नता

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरी । जिले में वैसे तो समय समय पर समस्याओं का उदय और अस्त होते आया है। ऐसी खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियां बनते रहती हैं। शासन और प्रशासन के बीच सेतु का काम करना वाला यह मीडिया, समस्याओं, उपेक्षाओं एवं लापरवाही को लेकर समय समय पर समाचार प्रकाशित कर इस ओर ध्यान आकर्षित कराता है जिसकी वजह से उपरोक्त त्रुटियां दूर होते आई हैं। इसी कड़ी में शहर की सडक़ों की बदहाल स्थिति को लेकर धमतरिहा के गोठ द्वारा खबर को प्रसारित किया गया था और अभी हाल ही में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने का भी समाचार ब्लॉग के माध्यम से प्रसारित किया गया था। इसका असर यह रहा कि सडक़ों का जीर्णोद्धार किया गया एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को उनका रूका हुआ वेतन प्राप्त हो गया जिससे इनमें एवं इनके परिवार में प्रसन्नता की लहर देखी गई है। 

धमतरिहा के गोठ का उद्देश्य जनहित की समस्याओं, उपेक्षाओं एवं लापरवाहियों को उजागर कर शासन, प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराना मात्र है ताकि धमतरी जिले में ऐसे लोग शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और जिनके जिम्मे जो-जो जिम्मेदारियां हैं, उसका वे मुस्तैदी के साथ निर्वहन करें। इसे लेकर लगातार समाचार को प्रसारित किया जाता है जिसका असर पिछले दिनों उपरोक्त तथ्यों से दिया जा सकता है। जब यह समाचार का प्रसारण हुआ तो इसे लेकर जिलेवासियों ने सैकड़ों की तादाद में हमारे प्रयास की सराहना की जिससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है। जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनेक लोगों द्वारा इस चैनल के प्रतिनिधियों को खबर प्रदाय की जाती है। यह धमतरिहा के गोठ के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है और हमारा चैनल सदैव ऐसी खबरों को सामने लाने में कोई कोताही नहीं बरतेगा। पूर्व दिनों में लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से जर्जर हो चुका था। इसे गंभीरता से लेते हुए चैनल में समाचार प्रसारित किया गया था जिसका असर यह रहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दुर्घटनाओं को आमंत्रित करने वाले बड़े-बड़े गड्ढों को पाटने में तत्परता दिखाई।

शहर के अंदर एवं बाहर हमारे चैनल के प्रतिनिधियों की गिद्ध दृष्टि जमी हुई है। हमसे ऐसी कोई खबर नहीं छूटेगी। हमारा मिशन धमतरी जिले से लापरवाही, भ्रष्टाचार, उपेक्षा एवं जनहित के मुद्दों को लगातार प्रसारित करते रहेगा। इसी कड़ी में पीएमजेएसवाय के अधिकारी, कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर इस प्रतिनिधि को जब यह खबर दी कि उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है जिसके कारण हमारा परिवार चिंतित है, इसे प्रमुखता से ब्लॉग एवं यूट्यूब चैनल में प्रसारित किया गया था जिसका असर यह रहा कि इन कर्मचारियों को सोमवार को वेतन प्राप्त हो गया। इसे लेकर इन अधिकारी, कर्मचारियों ने धमतरिहा के गोठ को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब रहे कि इससे पूर्व भी नगर निगम कार्यालय के समीप बने बड़े-बड़े गड्ढों के संबंध में समाचार प्रसारित किया गया। इसका असर भी यह रहा कि आज राहगीरों को उक्त गड्ढों से निजात मिल गई है और यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)