चार थाना में प्रभारियो की हुई फेरबदल

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीधमतरी में निरीक्षको के तबादले के बाद अब धीरे धीरे प्रभारियो की फेरबदल शुरू हो चुकी है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जिले के चार थाना प्रभारियो का फेरबदल का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाईन निरीक्षक सन्नी दूबे को रूद्री का थाना प्रभारी बनाया गया है , रूद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार को भखारा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत को थाना प्रभारी बोरई बनाया गया है। भाखारा के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव को मगरलोड भेजा गया है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)