कैरियर गाइडेंस की जानकारी भोथली विद्यालय में दी गई

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीपॉलिटेक्निक कॉलेज रूद्री धमतरी के व्याख्याता उमेश कुमार साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, पंकज छालोत्रे, प्रयोगशाला तकनीशियन ने शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय भोथली में कैरियर गाइडेंस से संबंधित जानकारियां दी गई तथा प्रवेश हेतु निर्धारित योग्यता एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज रुद्री में कौन-कौन से ब्रांच संचालित हैं कितने वर्ष का कोर्स है तथा हॉस्टल सुविधा एन एस एस व खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी दिए तथा शैक्षणिक भ्रमण हेतु आमंत्रित किए हैं । विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछ कर अपने जिज्ञासा को शांत किए ।

     1965 से रूद्री  पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित है तथा अलग-अलग क्षेत्रों में यहां के पूर्व विद्यार्थी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। पीपीटी या लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं । कैरियर गाइडेंस के माध्यम से विद्यार्थी अपना भविष्य संवार  सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन रा से यो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू आभार प्रदर्शन एल एन साहू ने किया। विद्यालय के शिक्षक राकेश साहू ,एल एन शांडिल्य, धनंजय सोनकर ,रामशरण मिश्रा, मंजूषा साहू, रेखा देहारी ,रेणुका ध्रुव, स्वाती सोरी  विनोद ध्रुव,  गोपेश साहू, महेंद्र साहू ,किशोरी कश्यप, विमला साहू ,लखन्तीन व छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)