संजय जैन
धमतरी |
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों को सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं थाना स्तर पर विशिष्ट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति, सेक्टर अधिकारी की भूमिका, अति संवेदनशील, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का मानचित्रिकरण, अति संवेदनशील मतदान केन्दों हेतु कार्यवाही, चिन्हांकन हेतु विशेष बिंदु सहित पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही संवेदनशील क्षेत्रांे में निरोधात्मक कार्यवाही के अलावा भवनों के सत्यापन, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की रिपोर्ट व निरीक्षण के दौरान भरे जाने वाले प्रपत्रांे की बिंदुवार विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को पूरी ईमानदारी से करें और किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उससे अवगत करायें। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया। वहीं निर्वाचन कार्य को सरल व आसान बनाने सुझाव भी मांगे गये।

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpeg)
