संजय जैन
धमतरी |
किसी सामान्य व्यक्ति को अगर कहा जाये
कि सरकारी दफ्तरों से कोई दस्तावेज निकालवाओं या कोई दस्तावेज तैयार कराओं तो उसे पहले
ही चक्कर आने लग जायेगा। क्योंकि सरकारी दफ्तर बेवजह ही बदनाम है कि काम नहीं होता
है। अगर सही दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्य कराया जाये तोए कोई भी
काम समय पर पूरा हो सकता है। जैसा कि धमतरी जिले के ओमप्रकाश निषाद ने किया। ओमप्रकाश
अपने माता.पिता के साथ संयुक्त रूप से परिवार में रहता थाए लेकिन शादी के बाद जब परिवार
ब?ने और सरकारी काम के लिए दस्तावेज की आवश्यकता महसूस होने लगी। तब उसने अपना अलग
राशन कार्ड बनाने की सोची। श्री ओमप्रकाश को छत्तीसग? सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री
मितान योजना की जानकारी मिली। उसने इस योजना का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर
14545 पर कॉल कियाए जिसके बाद शासन द्वारा नियुक्त मितान ने मोबाईल पर बात कर घर आने
की तिथि एवं समय के बारे में अवगत कराया। निर्धारित तिथि को समय पर पहुंचकर मितान ने
आवश्यक दस्तावेज मांगे और लेकर चला गया। ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ ही दिनों में उसका
नया राशन कार्ड लेकर मितान उसके घर आ गया। ओम प्रकाश ने कहा कि बिना मेहनत करें मेरा
राशनकार्ड बन गया विश्वास नही ंहो रहा है। ऐसी जनआकांक्षानुरूप योजना संचालित करने
के लिए ओमप्रकाश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट कर रहे है।।
सरकारी विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं
इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है।् साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही हैण् वास्तव में छत्तीसगढ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से नागरिकों को घर बैठे ही शासकीय सेवायें की सुविधा मिल रही है।
आवेदन कैसे करें.


