लगातार केंद्रीय मंत्रियों और स्वंय मोदी के दौरों से राज्य में एक सेवक की तरह कार्य करते भूपेश बघेल का कुशल नेतृत्व को प्रदर्शित करता है- विपिन साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीराज्य की पौने तीन करोड़ जनता को उनके सेवक के रूप में 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ । अपनी घोषणा पत्र के अनुसार सर्वप्रथम कैबिनेट की बैठक में किसानों की किस्त माफ करने का वादा को पहली प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया । आज प्रदेश की संस्कृति तीज पर्व को देश विदेश में ख्याति प्राप्त करवाने का अहम योगदान मुख्यमन्त्री द्वारा किया गया । आज प्रदेश की जनता अपने सेवक को एक नायक के रूप में देखकर आगामी विधानसभा चुनाव में भरपूर प्यार व आशीर्वाद देकर दुबारा एक सुनहरा मौका देगी, इस विश्वास और भरोसे को देखकर दिल्ली में अपंग सरकार चला रहे भाजपा सरकार असहज महसूस कर रही है ।

        केंद्रीय मंत्रियों का लगातार प्रदेश का दौरा उनकी घबराहट को साफ प्रदर्शित कर रही है जिस दिल्ली सरकार ने इन लगभग 5 सालों में राज्य की जनता के लगभग हर योजना में हस्तझेप किया अपनी राजनीतिक लाभ को अर्जित करने के लिए आज वह सरकार आगामी चुनाव में अपने झूठे वादों और अनैतिक इरादों के साथ पुनः मैदान में आ गयी है परंतु वे इस राज्य की जनता को ठग नहीं सकते राज्य की जनता इस बार पुनः अपना आशीर्वाद मत के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को देगी , कुशल नेतृत्व को देगी मीडिया के माध्यम से यह पता चला हैं की नरेंद्र मोदी जी आगामी 7 जुलाई को राज्य की राजधानी में पधार रहे है मैं उनका राज्य की पावन धरा पर उनका स्वागत करता हूँ परंतु राज्य की जनता के तरफ़ से यह पूछना चाहता हूँ की फिर कौन सा नया रिश्ता जोड़ने आये मोदी क्योंकि वे जिस भी राज्य जाते हैं झूठे रिश्ते जोड़ने का प्रयाश करते हैं चुनाव नजदीक आते ही दूरियाँ मिटाने का यह नाटक प्रदेश की जनता को राश नहीं आने वाला इन 5 सालों में प्रदेश में विपक्ष की सरकार होने के कारण बहुत से सरल योजनाओं को राजनीतिक लाभ हेतु आपने बाधित किया हैं अब आपकी जुमलेबाजी यहाँ नहीं चल सकती आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पुनः पिछली जीत के आकड़ों को पार करते हुए निश्चित ही गठित होगी ।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)