संजय जैन
धमतरी | धमतरी में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोडों की ठगी का मामला सामने आया है जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं होता देख पीड़ितों ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को आवेदन देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया कि निर्मल सार्वा पता शुभम कम्यूटर, कर्मचारी भवन के उपर धमतरी जो कि नेक मीट कम्प्यूटर्स ट्रेनिंग सेंटर के नाम से आफिस है आकाशगंगा कालोनी धमतरी में निवासरत है । लगभग बीस वर्षों से नेटवर्क मार्केटिंग का काम करता है। समस्त शिकायतकर्ता पिछले लगभग 2 माह से उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना प्रभारी थाना रूद्री एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी के समक्ष शिकायत पत्र दे चुके है एवं थाना प्रभारी से व्यक्तिगत मुलाकात कर उक्त विषय से अवगत भी कराया जा चुका है। थाना प्रभारियों द्वारा जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था परंतु आज तक कोई जांच नही की गयी है ना ही कोई पूछताछ की गई । जिलाधीश को शिकायत से अवगत करा चुके हैं। उक्त व्यक्ति बौखलाहट में खुलेआम सोशल मीडिया एवं मोबाईल के माध्यम से धमकी दिया जा रहा है साथ ही हम शिकायतकर्ताओं के खिलाफ फेसबुक और विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक व्हाटसअप ग्रुप में अनाप शनाप लिखकर अपने आपको पाक साफ बताने का असफल प्रयास किया जा रहा है। हमारे जमा पैंसो का साप्ताहिक लाभ भारतीय मुद्रा देने का वादा किया गया था जिसकी गारंटी के लिए हम सभी शिकायतकर्ताओं से ठग बंधुओं ने अपने बैंक खाते में चेक, फोन पे, गूगल पे, आरटीजीएस, बैंक ट्रासफर एवं नगद राशि के माध्यम से पैसा लिया गया है । कंपनी में टेक्निकल ईशु एवं एक्सचेंज में बढ़े गैस फीस का बहाना बनाकर साप्ताहिक लाभ देने में हिला हवाला करने लगे । जमाकर्ताओं को कुछ समय में समस्या का सामाधान होने वाला है कहकर हमे प्रलोभन स्वरूप विभिन्न जगह टूर पर ले गया। ठग बंधुओं द्वारा अचानक मिले इस प्रलोभन के पीछे करोड़ो रूपये का ठगी करने की नीयत नही समझ पाये । टूर के बाद और तरह तरह के प्रलोभन देकर हमें विश्वास में लेकर कहा गया कि अभी इंवेस्ट करने का उपयुक्त समय है आप जितना अधिक राशि जमा करेंगे भविष्य में किप्टोरेंसी में उससे कई गुना ज्यादा लाभ मिलेगा बोलकर राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया गया । डालर की राशि भारतीय मुद्रा में देने का वादा भी किया ।
शिकायतकर्ताओं
जागेंद्र साहू, लोकेश्वर साहू, राकेश सिंह ठाकुर,श्याम वल्र्याणी, गजेंद्र साहू, आशीष
साहू, हरीश सिन्हा, अमित महोबे, प्रदीप,आलोक,भूपेश चौधरी, भूजेंद्र साहू,ईश्वर लाल,भूपेंद्र,
नरेंद्र साहू आदि ने बताया कि ठग बंधुओं ने अपने बैंक खाते में चेक, फोन पे,गूगल पे
आरटीजीएस, बैंक ट्रासफर एवं नगद राशि के माध्यम से पैसा लिया गया है । निवेदन है कि
प्रलोभन देकर धोखाधड़ी, ठगी करने वाले व्यक्ति निर्मल सार्वा एवं दीपक सार्वा के विरूद्ध
एफआईआर कायम कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की

.jpeg)



.jpeg)