संजय जैन
धमतरी |
राजस्व
प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री रघुवंशी ने वृक्ष कटाई की अनुमति, वनग्रामों
की ऑनलाईन एंट्री, राजस्व सर्वे की अद्यतन जानकारी, पंचायत राज अधिनियम के तहत वसूली
गई राशि, नजूल शासकीय भूमि/व्यवस्थापन/भू-भाटक, नगरीय क्षेत्रों में शासकीय नजूल भूमि
का आबंटन, नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमिक शासकीय भूमि का व्यवस्थापन, नजूल पट्टा में
परिवर्तन, नजूल भू-भाटक की वसूजी की जानकारी, सामाजिक संस्थाओं को आबंटित भूमि की जानकारी,
राजीव गांध किसान न्याय योजनान्तर्गत जिले के रोके गए किसानों के सत्यापन की अद्यतन
जानकारी, नक्शा-बटांकन की स्थिति, अभिलेख शुद्धता, आधार प्रविष्टि की जानकारी, डिजिटल
हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी, नजूल पट्टों का नवीनीकरण, राजस्व प्रकरणों का संस्थापन
एवं निराकरण, भू-अर्जन प्रकरणों के संबंध में जानकारी, आरबीसी 6-4 अंतर्गत प्रदान की
गई अनुदान राशि, राजस्व अधिकारियों द्वारा माह में किए गए निरीक्षण, जिले के पटेल,
कोटवार, पटवारियों की जानकारी और निःशुल्क खसरा, बी-1 की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने संबंध
में विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
वन से घोषित राजस्व ग्रामों का कार्य माह के अंत तक पूर्ण करें-कलेक्टर श्री रघुवंशी
कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने वन ग्राम से राजस्व ग्राम घोषित हुए ग्रामो के राजस्व सर्वे की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को गम्भीरता के साथ इस कार्य को करने के निर्देशित किये। 87 ग्रामो में से 58 ग्रामो का सर्वे कार्य पूर्ण कर दिया गया है। शेष बचे ग्रामो का भी सर्वे कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए।



.jpeg)

