संजय जैन
शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल हसदा में शाला प्रवेश उत्सव व सांयकल वितरण समारोह अतिथिगण लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद, कुसूमलता तोषण साहू जिला प. सदस्य, सरपंच जगदीश साहू , शाला समिति अध्यक्ष संतोष साहू व प्रिंसिपल कवर सर आतिथ्य में संपन्न हुआ । छात्र छात्राओं को संबोधित करते लक्ष्मीकांता साहू ने कहा चुनौती ईश्वर की अनुपम कृति है व दो पुत्र पुत्रियां है। प्राथमिक शिक्षा की शुरुवात से हमे चुनौती मिलना प्रारंभ हो जाती है की कैसे शिक्षा के क्षेत्र में हम अपना सर्वश्रेष्ठ परिणाम दे। साथ ही संस्कार, संस्कृति और जीवन जीने की कला भी हमारे लिए इक चुनौती ही है जिसे पाठशाला में हमे सिखाया जाता है ये भी शिक्षा के साथ हमारे व्यक्तित्व प्रबंधन की महत्त्वपूर्ण कड़ी है । माता पिता हमारे प्रथम गुरु है उनका एक ही सपना होता की हमारे बच्चे पड़ा लिखकर संस्कारवान योग्य बनकर अपने पैरो में खड़ा हो जाए। और जो गरीब माता पिता है वे भी आज अपनी कड़ी मेहनत से अपने बच्चो को पढ़ा लिखा रहे है । हम सभी आप से अपेक्षा रखते है की शिक्षा अध्ययन की चुनौती को गंभीरता से ले और परीक्षा में अच्छा अंक लेकर उच्च शिक्षा की ओर प्रगतिपथ पर आगे बढ़े। निशुल्क सरस्वती सांयकाल वितरण छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जो की प्रसंशनीय है। इस अवसर पर श्रीमती शारदा साहू जनपद अध्यक्ष कुरूद, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गण भरत नाहर, हेमंत साहू ,तपन चंद्राकर नगर पंचायत कुरूद, गिरीश साहू जनपद सभापति, चंद्रहास साहू अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस ,उपसरपंच टेकलाल साहू, पंचगण प्रबुद्ध ग्रामीण जन की विशेस उपस्थिति रही ।


.jpeg)

