संजय जैन
धमतरी | पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री मंणिशंकर चन्द्रा के द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों में यातायात पाठशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 15.07.2023 को यातायात टीम के द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यायल हटकेश्वर में यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात किसे कहते है, के संबंध में बताते हुए बताया गया कि मार्ग में चलने वाले दोपहिया, तीनपहिया, चारपहिया, बस, ट्रक, बैलगाड़ी, सायकल आदि ऐसे उपकरण जो बिजली, डीजल, पेट्रोल व मानव की सहायता से मार्ग में चलते, आवागमन करते है इसे ही यातायात कहते है,यातायात के दौरान सावधानी रखने जैसे हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग वाहनों के उपकरणों का सही रखरखाव व यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है। छात्र-छात्राओं को यातायात सिग्नल, सूचनात्मक एवं संकेतात्मक चिन्हों, रोड मार्किंग के संबंध में जानकारी देते हुए दोपहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट बिना सीटबेल्ट, बिना लायसेंस के वाहन नही चलाने, हमेशा यातायात नियमों का पालन स्वयं करने एवं परिजनों, पास-पड़ोस के लोगों को अवगत कराकर नियमों का पालन हेतु प्रोत्साहित करने बताया गया। यह जागरूकता / सड़क सुरक्षा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। यातायात पुलिस सभी आमजन, स्कूली छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें। यातायात पाठशाला कार्यक्रम में 370 छात्र-छात्राएँ प्राचार्य श्रीआर०के० शर्मा, शिक्षक श्रीमति अनिता घोरपड़े, आर० एन० साहू एवं अन्य शिक्षकगण तथा यातायात शाखा से सउनि०चन्द्रशेखर देवांगन,सुरेश नेताम, आरक्षक अनिल साहू,प्रमोद साहू उपस्थित रहे।

.jpeg)
