संजय जैन
एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहाँ धमतरी पुलिस ने एक बार फिर अपराधिक गतिविधि पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है | बता दे कि धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जबसे जिले की कमान संभाली है तबसे अपराध सहित सामाजिक बुराई जैसे सट्टा जुआ से जुड़े लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है | उन्होंने यह ठान लिया है की अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर पुर्णतः नकेल कसी जाएगी और इसलिए ही वे लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने धमतरी पुलिस को निर्देश दे रहे हैं व स्वयं भी इन ऑपेरशन की मोनिटरिंग कर रहे हैं | धमतरी जिले को एक सक्रीय पुलिस कप्तान मिलने से धीरे धीरे अपराध कम होते नज़र आ रहे हैं , इसी क्रम में जिले में अभियान चलाकर अवैध शराब,जुआ,सट्टा,खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए थे।
एसपी प्रशांत ठाकुर एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह के निर्देश पर अनु.अधिकारी पुलिस धमतरी श्री के.के.वाजपेयी एवं एसडीओपी०कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल,एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह के नेतृत्व मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों थाना सिटी कोतवाली, अर्जुनी,रूद्री,कुरूद,भखारा, केरेगांव, सिहावा, सहित थाना क्षेत्रांतर्गत जुलाई माह 01 जुलाई से कल दिनांक तक अलग अलग जगहों पर कुल 50 प्रकरण में 50 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। इन सभी सटोरियों द्वारा सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ के कार्यवाही करते हुए सभी 50 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क) एवं 4(क) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
50 आरोपियों से कुल टोटल 56655/- नगदी एवं हजारों की सट्टा पट्टी एवं लेखन सामाग्री आरोपियों से जप्त किया गया।



