संजय जैन
धमतरी | स्व श्री दाऊ बाबूलाल चंद्राकर की स्मृति में पांच दिवसीय भव्य श्री राम कथा का आयोजन श्रीमती बेसन चंद्राकर , रजत- उर्वशी चंद्राकर , नीलम-तारिणी चंद्राकर द्वारा 19 से 23 जुलाई तक किया गया है। जहां 19 से 23 जुलाई तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पुरानी मंडी प्रागंण में आयोजित है जहां प्रथम दिन 19 जुलाई बुधवार को सती चरित्र , शिव पार्वती विवाह, 20 को राम जन्म , 21 को राम सीता विवाह, 22 को राम वन गमन, भरत चरित्र, 23 को हनुमत चरित्र, राम राज्य अभिषेक होगा।
अनंत श्री श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज श्री कामतानाथ प्रमुख द्वार श्री चित्रकूट धाम के श्रीमुख से भव्य श्री रामकथा एवं 100 साल के बाद पड रहे विशेष सावन अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर आयोजित असंख्य पार्थिव शिवलिंग स्थापना एवं महारुद्राभिषेक के आयोजन 19 जुलाई बुधवार को सुबह 9 बजे भव्य कलश के साथ आरंभ हो रहा है। भव्य कलश यात्रा चंडी मंदिर से पुरानी मंडी तक जायेगी, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्राभिषेक 20 से 23 जुलाई तक पुरानी मंडी कुरूद में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक होगा। भव्य भजन संध्या कुरूद नगर की पावन धरा पर पहली बार भगवा रंग की सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के भक्तिमय भजन संध्या 23 जुलाई रविवार को शाम 7 बजे मैरिज पैलेस ग्राउंड पुरानी मंडी कुरूद में किया गया है जिसमें सपरिवार पधारकर भक्तिरस से सराबोर होकर भजन संध्या का आनंद लेने की अपील की है। कुरूद नगर में आप सभी सहभागी बनकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ अवश्य लेवें। प्रतिदिन सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजनकर्ता नीलम चंद्राकर-तारिणी चंद्राकर एवं नीलम फ्रेंड्स क्लब कुरूद

.jpeg)


.jpeg)
