प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीग्राम पंचायत कचना के ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कचना में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धमतरी कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया । आशीष रात्रे ने बताया कि कचना स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के सैकड़ों लोग रोज स्वास्थ्य केन्द्र आते हैं यहां स्टाफ नर्सों की कमी , प्रर्याप्त बेंड नहीं है, मरीजों को वापस जाना पड़ता है घनानंद साहू ग्राम पटेल ने बताया कि स्टाफ लोगों का कोई समय सारिणी नहीं कोई टाइम टेबल नहीं समय पर नहीं आते । हेमंत साहू ने बताया कि माह में दो दिन कुरूद से महिलाओं की ईलाज के विषेषज्ञ डाक्टर आना अनिवार्य है लेकिन डाक्टर लोग नहीं आ रहे हैं जिसके वजह न विषेषज्ञ स्टाफ ईलाज करने मजबूर हैं जो कि बहुत बड़ा लापरवाही हैं पन्द्रह दिनों के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचना के स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो समस्त ग्रामीणों व्दारा कचना स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर तालाबंदी किया जायेगा।इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशीष रात्रे, हेमंत साहू, घनानंद साहू ग्राम पटेल,डाया लाल साहू, कुमार साहू, तरुण साहू,हेमलाल साहू,

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)