संजय जैन
धमतरी, बहुजन समाज पार्टी व्दारा कबीर जयंती मनाई गई जोधापुर वार्ड में कबीर साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया है बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि कबीर साहेब ने मानवता का संदेश दिया। पाखण्डवाद अंधविश्वास का जमकर विरोध किया गया था कबीर साहेब ने हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदायों को खरी खोटी सुनाने में कोई गुरेज नहीं किया बसपा नेता अशोक मेश्राम ने कहा कि कबीर साहेब का संदेश मानव समाज के लिए बहुत जरूरी है इस अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वर नारंग, प्रकाश सिंह बादल, अशोक मेश्राम जितेंद्र पटेल, प्रेमलाल कुर्रे लालचंद पटेल, जितेंद्र रात्रे,व्दारिका लहरे, ईश्वरीय यादव,उषा साहू,राखी साहू, कुमारी यादव, सेवती साहू,माही रात्रे, मीना साहू, गीता विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे |

