हमारी लड़ाई उस व्यवस्था के खिलाफ है जो हमारे वाजिब संवैधानिक अधिकारों से हमें वंचित करती है

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय जैन 

धमतरी |अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला बालोद की जिला स्तरीय सम्मेलन/बैठक माननीय प्रांताध्यक्ष श्री आर एन ध्रुव जी के मुख्य आतिथ्य, माननीय श्री एचएल मानकर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ जिला बालोद के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बुढ़ादेव की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर चर्चा में आया कि 1 मई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम राहत में राज्य सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण तो दिया जा रहा है लेकिन पदोन्नति में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम राहत के अनुसार पदोन्नति में भी आरक्षण हेतु राज्य सरकार के समक्ष संगठन अपनी बातों को मजबूती से रखेगी। न्याय प्रणाली में सभी वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व हेतु कॉलेजियम सिस्टम समाप्त कर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट एवं न्यायिक सेवा में न्यायाधीशों की भर्ती यूपीएससी पेटर्न पर न्यायिक सेवा के माध्यम से करने की मांग की गई। जिससे अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को सुप्रीमकोर्ट, हाईकोर्ट में जनसंख्या के अनुपात में न्यायाधीश बनने का अवसर मिल सके। सूचना के अधिकार के तहत जिलों के सभी विभागों में आरक्षण रोस्टर की जानकारी ,जिसमें स्थापना के कुल पद, रिक्त पद,बैकलॉग पदों की जानकारी हासिल किया जा सके। सर्वसम्मति से संवैधानिक हितों की रक्षा हेतु सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक चौतरफा लड़ाई लड़ने का निर्णय के साथ सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किए। हमारी लड़ाई किसी मजहब के खिलाफ नहीं है बल्कि हमारी लड़ाई उस व्यवस्था के खिलाफ है जो हमारे वाजिब संवैधानिक अधिकारों से हमें वंचित करती है। संगठन की लड़ाई ऐसे व्यवस्था के खिलाफ संवैधानिक हितों की रक्षा हेतु लगातार जारी रहेगी।

आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के संबंध में गुंडरदेही, गुरुर, डौंडीलोहारा, बालोद ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विचार बारी बारी से रखे गए। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्री एच एल मानकर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्री कमलेश ध्रुव

 द्वारा किया गया। बैठक में जिला महासचिव अश्वनी नायक, ब्लॉक अध्यक्ष डौंडीलोहारा नेमसिंह ठाकुर ,ब्लॉक सचिव महेश कोलियारे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उईके, ब्लॉक अध्यक्ष पी आर ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नेताम, ईश्वर लाल नागवंशी, ढालेश्वर सिंह कोर्राम, बी.डी. गंगवंशी, टी.एस. नागवंशी, सचिव आईएल ठाकुर, भागवत प्रसाद ठाकुर कोषाध्यक्ष गुरुर, मोहित कुमार चूरेंद्र सह सचिव, उपेंद्र पोशार्य, रोहित कुमार सोरी, ईश्वर लाल उईके कोषाध्यक्ष, सुश्री चित्रलेखा ठाकुर उपाध्यक्ष , दयाराम चूरेंद्र, राजेश कुमार पिस्दा, एमन सिंह ठाकुर सचिव बालोद, रामकिशोर खारांशु, सेक्टर प्रभारी देवारभाट लाल रघुवीर सिंह ठाकुर के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)