संजय जैन
धमतरी | शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला ब्राह्मण पारा में आज दिनांक 27-06-2023 दिन मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर शाला के संस्था प्रमुख अलका गुप्ता, उमा निंबालकर व वार्ड पार्षद राजेश पांडे ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने नव प्रवेश विद्यार्थियों का तिलक लगाकर हुआ मुंह मीठा कर स्वागत किया ।इस अवसर पर प्राथमिक व माध्यमिक शाला के सभी विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक और गणवेश वितरण किया गया ।माध्यमिक शाला ब्राह्मण पारा में पदोन्नत होकर आए नए शिक्षकों- केवल कृष्ण निर्वाण, छाया सोनवानी , दीपाली पवार का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वार्ड पार्षद राजेश पांडे ने छात्र छात्राओं सहित स्टाफ गण को नए शिक्षण सत्र के बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
इस शाला प्रवेश उत्सव पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अलका गुप्ता ,शिक्षक गणों में मुकेश कुमार यादव, गौतम कुमार साहू, बीरेंद्र कुमार ध्रुव, एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक उमा निंबाडकर, शिक्षिका कल्पना पांडे ,शिक्षक गोविंदा गोपाल सिन्हा, शंकर लाल जांगड़े, सहायिका तुलेश्वरी रजक,सेवती रजक एवं पालक गण उपस्थित रहे।

.jpeg)


.jpeg)