संजय जैन
धमतरी | मगरलोड_ केंद्र सरकार की सफलतम 9 वर्ष सेवा शासन और गरीब कल्याण को चरितार्थ करते हुए जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में केंद्र सरकार सफल रही है। राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर भाजपा मंडल मेघा के ग्राम हसदा, परेवाडीह, भेंडरी, दमकाडीह मोहरेंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर एक बार फिर मोदी सरकार का नारे के साथ कार्यकता घर घर संपर्क किया जा रहा है। जिस लाभार्थियों से संपर्क करने किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष होरी लाल साहू ने घर घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क के लिए पहुंचे। किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू एवं होरीलाल साहू ने बताया कि केंद्र सरकार हमेशा से गरीब कल्याण सेवा सुशासन के तत्पर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बदल दिया है आज हर भारतवासी आत्मविश्वास और गौरव से भरा हुआ है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से भारत की छवि निकली है मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारत वासियों का सम्मान बढ़ा है मोदी सरकार ने गरीब जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा में ले आई है। केंद्र सरकार प्रत्येक राज्य पर समानता के साथ समन्वय बनाकर विकास की राह प्रदर्शित कर रही है। इस अवसर पर सेवक राम बांधे, शिव साहू बूथ अध्यक्ष, तुलेंद्र आहू पंच, पप्पू नागर्ची, कुशल साहू एवम महिला मोर्चा और ग्रामीण लोग शामिल हुए।
ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारीजनसंपर्क अभियान के दौरान गांव-गांव घर घर में पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के तहत उसकी मकान बनवाया, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पहुंचाया, शौचालय बनाया, देश के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचाया, किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष दे रहे हैं, आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा, चारों तरफ सड़क का जाल बिछाया, जन धन योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आवास योजना, अटल पेंशन जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन स्वच्छ भारत मिशन योजना संचालित करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया है। राम मंदिर का निर्माण और नए संसद भवन में आधुनिकता के साथ प्राचीन संस्कृति भी दिखाई देगी।
राज्य सरकार की नाकामियों को भी गिनाया
सत्ता में बैठे राज्य की कांग्रेस सरकार आज केवल झूठ बोलने का काम कर रहा है। गंगा जल लेकर कसम खाने वाले सरकार दारू भट्टी बंद करने की घोषणा किया था किंतु आज तक शराब बंदी नही कर पाया, युवाओं को 4 साल का बेरोजगार भत्ता नहीं दे पाया , भूपेश सरकार जनता के साथ धोखा किया है। रोजगार और विकास की बात झूठ बोलकर सत्ता में आई और वादे से मुकर गई।
किसानों को धान का समर्थन मूल्य देने की बात करने वाली सरकार पिछले वर्ष का बकाया आज पर्यंत तक नही दे सका।


.jpeg)
