वीरांगना महारानी दुर्गावती की देदीप्यमान शौर्य वीरता को प्रदर्शित करते हुए आदम कद प्रतिमा जिला मुख्यालय महासमुंद में स्थापित

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन 

धमतरी |  छ.ग.अनु.जनजाति शा.सेवक विकास संघ ब्लॉक/जिला - महासमुंद एवं आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जिला/ब्लॉक महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की देदीप्यमान शौर्य वीरता को प्रदर्शित करते हुए आदम कद प्रतिमा का अनावरण जिला मुख्यालय महासमुंद में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, मध्यक्षेत्र आदि.विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, जिला पंचा. सभापति बसंता ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव,पार्षदगण डमरूधर मांझी,   आदिवासी ध्रुव गोड समाज महासमुंद जिलाध्यक्ष मनराखन ठाकुर, महिला प्रभाग जिलाध्यक्ष डेजीरानी नेताम,छ.ग.अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ प्रांताध्यक्ष आर. एन. ध्रुव, उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव,जिलाध्यक्ष एस पी ध्रुव ,ब्लॉक अध्यक्ष एम एल ध्रुव ,जिला महासचिव महेश कुमार ध्रुव, ब्लॉक महासचिव शिव कुमार ध्रुव , राजकुमार ध्रुव की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।  सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत मे युवाओं का बाईक रैली बरोंडा चौक से दुर्गावती चौक तक पहुंचा जहां आदिवासी वेषभूषा में सुसज्जित बालिकाओं ने पीले चावल से अतिथियोँ का अभिनंदन किया, फिर डेजी रानी नेताम और डिंपल ध्रुव के नेतृत्व में महिलाओं ने गुलदस्ता भेटकर अतिथियो का स्वागत किया ।  तत्पश्चात प्रतिमा अनावरण मुख्य अतिथि फूलो देवी नेताम , राशि त्रिभूवन महिलांग एवं अन्य अतिथियों द्वारा जयघोष के नारों के साथ हुआ। गोंडवाना रीति रिवाज से पूजन पश्चात् बूढ़ादेव आरती हुआ। अजजा शास. सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष आर.एन.ध्रुव का एस पी ध्रुव, महेश कुमार ध्रुव एवं एम एल ध्रुव के नेतृत्व में अभिनन्दन किया गया। संचालन कर रहे कर रहे जिला महासचिव महेश कुमार ध्रुव द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।


       तत्पश्चात दूसरे सत्र में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के सामाजिक नियमावली पुस्तक का विमोचन स्थल शंकराचार्य भवन बागबाहरा रोड महासमुंद मे अतिथियों द्वारा किया गया। सभी परिक्षेत्र अध्यक्षों, ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं फूलमाला से अतिथियों  का अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती नेताम जी ने सामाजिक भवन हेतु तीस लाख देने की घोषणा किए।उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वीरांगना महारानी दुर्गावती के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना होगा। प्रांताध्यक्ष आर. एन. ध्रुव ने उद्बोधन में कहा कि 32% आरक्षण अंतरिम है न कि अंतिम अतः सचेत रहें।  मुख्य अतिथि फूलो देवी नेताम द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को मोमेंटो भेंटकर एवं सामाजिक प्रमुख मनराखन ठाकुर एवं अजजा शास सेवक विकास संघ द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का मोमेंटो भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। शाम को प्रतिमा स्थल पर   मातृशक्तियो की उपस्थिति में अजजा शास सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष आर.एन.ध्रुव , उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिलाध्यक्ष  एस पी ध्रुव, जिल महासचिव महेश कुमार ध्रुव, एम एल ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक महासचिव शिव कुमार ध्रुव, पर्षद डमरूधर मांझी, तुला राम ध्रुव, बी एस नेताम , याद राम ध्रुव, प्रेम सिंग की उपस्थिति में 460 श्रद्धा का दीप प्रज्वलित कर प्रेरणा ली गई ।जिसमें शहर में निवासरत जनजाति महिलाएं  प्रमुख रूप से उपस्थित रही ।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)