संजय जैन
धमतरी |
भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है ।
पार्षद श्यामा साहू का कहना है कि रामसागर पारा वार्ड
में गायत्री मंदिर के पास पानी टंकी का वाल्व खराब हो जाने से रामसागर पारा सहित कुछ
अन्य वार्डो में शुक्रवार से पानी सप्लाई बंद कर दी गई है सोमवार से पानी आपूर्ति की
बात कही गई थी लेकिन इस दिन भी पानी नहीं आया। स्थिति सुधरने दो दिन और लगने की बात
कही जा रही है। पानी नहीं पहुँचने से वार्डो
में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वार्डवाली पानी के लिए पार्षदों पर चढ़ाई
कर रहे हैं। पार्षद श्यामा साहू ने नगर पालिक निगम पर पानी के नाम पर भ्रष्टाचार किये
जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पेयजल आपूर्ति बंद किये जाने के बाद निगम द्वारा
पेयजल के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। मांग किये जाने के बाद भी निगम
के अधिकारियों द्वारा वार्ड में पानी का टैंकर नहीं भेजा जा रहा है। भेजते भी हैं तो एक टैंकर वह भी दोपहर में । जबकि लोगों को पानी
की ज्यादा जरूरत सुबह होती है। जब तक टैंकर आता है तब तक वे इधर- उधर से पानी का इंतजाम
कर चुके होते हैं। श्यामा साहू का यह् भी कहना था कि अधिकारियों को टैंकर के लिए बोलने
पर वे हाँ बोल देते पर भेजते है नहीं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि निगम के पास पानी
आपूर्ति के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। निगम
भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और पानी पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है। निगम में जल्
विभाग के सभापति भी हांथ पर हाथ्य धरे बैठे है। श्थामा साङ् का यह भी कहना है कि जब
भी किसी क्षेत्र में पानी सप्लाई में बाधा उत्पन होता है और सुधार कार्य चलता है तब
निगम को सबसे पहले उस क्षेत्र में पेयजल की पूर्ण रूप से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिये।



.jpeg)