संजय जैन
धमतरी |
कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण अखिलेश तिवारी, सहायक संचालक कौशल विकास डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय और रक्त दाताओं के सम्मान की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही रक्तदान करने वालों को नशा से दूर रहने हेतु नशामुक्ति अभियान एवं जिले के समस्त वासियों को नशा मुक्ति अभियान चलाने की समझाईश दी गयी। रक्तदाता सम्मान समारोह में रक्तदाता शिवा प्रधान, कृष्णकांत, भक्कू लोधी, दिनेश पटवा, हेमराज सोनी,गुड्डा रजक, गगन कुंभकार, बबलू रजक, श्यामा साहू, प्रीति शांडिल्य, प्रेम साहू, मोनू साह, मनोज ठाकुर, प्रमोद यादव, हेमंत पटेल, डोमन साहू, प्रतीक सोनी, गजानंद विश्वकर्मा, अखिलेश साहू, राजा श्रीवास्तव, आशुतोष खरे, सुनील साहू, हेमंत हिरवानी, गौरव सोनी, धनेश्वर साहू, अजय चावला, भोला सोनी, नीलम साहू, को उनके निरंतर रक्तदान करने के फल स्वरुप रक्तदाता सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस अधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार गुप्ता को भी उनके निरंतर रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग स्कूल की अधीक्षिका मैडम कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्री गुप्ता के द्वारा किया गया कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के दिव्यांग स्कूल के समस्त कर्मचारी रेडक्रॉस के कर्मचारी उपस्थित थे।


.jpeg)
